Advertisement Carousel

महासमुंद में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार


महासमुंद। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को महासमुंद जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बेमचा गांव के सरपंच देवेन्द्र चन्द्राकर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की 15 सदस्यीय टीम ने कचहरी चौक महासमुंद में यह कार्रवाई की।


सूत्रों के अनुसार, एक प्रार्थी ने आधा एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा कर रखा था। आरोप है कि जमीन खाली न करने देने के एवज में सरपंच ने उससे 4 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। प्रार्थी ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी।


शिकायत के आधार पर एसीबी ने योजना बनाकर कार्रवाई की और सरपंच देवेन्द्र चन्द्राकर को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। एसीबी ने आरोपी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।


गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ रायपुर ले गई है। मामले में आगे की जांच जारी है। आरोपी को 17 अप्रैल को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा।

error: Content is protected !!