बलरामपुर-राजपुर से रंजीत सोनी की रिपोर्ट / बलरामपुर जिले के राजपुर-अम्बिकापुर मुख्य मार्ग एनएच सड़क 343 गागर पुल से नीचे अनियंत्रित ट्राला ट्रक करीब 20 फिट नीचे जा गिरा। ट्रक चालक को मामूली चोट आई जिसका उपचार बरियों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

रायपुर के बदोला बाजार से ट्राला ट्रक क्रमांक आर जे 47 जेएच 0034 का चालक पप्पू पासवान निवासी हरिहरगंज क्लिंकर लोड़ कर औरंगाबाद गया था। क्लिंकर अनलोड कर रायपुर के बदोला बाजार वापस जा रहा था। रविवार को सुबह करीब 10 बजे ट्राला चालक अनियंत्रित खो बैठा गागर नदी पुल का रेलिंग को तोड़ते हुए ट्राला करीब 20 फिट नीचे नदी में जा गिरा। मौके पे अफ़रा- तफरी मच गई वाहन चालक को मामूली चोट आई। चालक को तत्काल वाहन से बरियों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजाकर एडमिट कराया गया उपचार जारी है।
