Advertisement Carousel

खतरनाक हुई भुकभुकी सड़क मार्ग, पहली ही बारिश में धंस गई सड़क

** हनुमान मंदिर के समीप है भुकभुकी सड़क मार्ग, अफ़सर का नहीं है इस और ध्यान नही

कोरिया – चिरमिरी / नगरपालिक निगम क्षेत्राअंतर्गत वॉर्ड क्रमांक 28 व 31 के बीच भुकभुकी जाने वाली ढालदार सड़क पहली ही बारिश में धंस गई। नगरपालिक निगम में बैठे हुए जनप्रतिनिधि सहित अधिकारियो ने आज तक इस जर्जर सड़क की सुध तक नहीं ली। बीते दिनों दो पहिया वाहन चालक भी इस जर्जर गड्ढे से गिरते हुए नज़र आये।

स्थानीय जनों का कहना है, की इस सड़क को धंसे क़रीब 3 माह से ऊपर हो चूका है, पर अभी तक इसकी कोई मरम्मत नहीं की गई। लोगों की माने तो रात्रि के समय चोरी छुपकर जाने वाले ट्रक व डंपर की वज़ह से सड़क धंस गई है। जबकि यह सड़क वज़न वाहनों के जाने योग्य नहीं है। सड़क जग़ह-जग़ह से टूटा हुआ है। पिछले दिनों बारिश की वज़ह से सड़क का निचला हिस्सा भी टूटकर अलग हो गया।

राकेश माहौत ज़िला अध्यक्ष अन्तर्राष्टीय मानव अधिकार एसोशियसन – उन्होंने कहा की गोदरीपारा चीफ हॉउस घाट जो खड़गवां चिरमिरी का शॉट कट मुख्य मार्ग है और तमाम गाँव के लोगो का बाज़ार आना जाना होता है। साथ ही विधायक श्याम बिहारी जायसवाल व भाजपा किसान मोर्चा लखनलाल का भी निरंतर आना जाना इसी मार्ग से होता है, तथा बिलासपुर जाने वाले भी दो एवं चार पहिया वाहन भी इसी मार्ग से हॉलर गुजरता है। वॉर्ड क्रमांक 28 एवं 31 क बीच का मुख्य मार्ग है, जहाँ पे बड़ा रोड़ कट जाने के कारण बड़ा व जर्जर गड्ढा हो गया है। इस पर बीते दिनों मोटर साईकिल सवार ग्रामीण सामान सहित गाडी से गिर गया। जिसे गिरा देखकर आस-पास के लोग उठाये व उसे गड्ढे से बाहर हटाये। जिसकी सूचना मुझे मिलने मिलने पर तत्काल नगर निगम आयुक्त को मोबाइल व व्हाट्सअप के माध्यम से जर्जर सड़क की फ़ोटो भी भेजी गई। उनके द्वारा आश्वशन दिया गया कि तत्काल उक्त गड्ढे की मरम्मत कराया जायेगा। लेकिन मुझे ऐसा लगता है, एकद कोई अप्रिय घटना घटित होने के बाद ही प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों का नज़र इस ऒर आकर्षित होगा, जो की दुर्भाग्यपूर्ण है।

error: Content is protected !!