Advertisement Carousel

प्रार्थी से मारपीट के आरोप में रतनपुर थाने के ASI पर FIR, निलंबित


बिलासपुर। रतनपुर थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) दिनेश तिवारी के खिलाफ प्रार्थी से बदसलूकी और मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत रतनपुर निवासी विनोद कुमार जायसवाल ने की थी।


मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी ASI के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। वहीं बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने भी विभागीय कार्रवाई करते हुए ASI दिनेश तिवारी को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है।


पुलिस के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!