सूरजपुर जिले में अपहरण, दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पास्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी पास्टर ने घर जाकर पूरे परिवार का जबरन धर्मांतरण कराया था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि क्रिसमस के दिन एक नाबालिग के अपहरण की घटना में भी आरोपियों की सहभागिता रही है। मामले के मुख्य आरोपी राजकुमार के खिलाफ पहले से ही राजपुर थाना क्षेत्र में नाबालिगों के अपहरण के प्रकरण दर्ज हैं।
प्रतापपुर पुलिस ने मामले में पास्टर, उसकी पत्नी और पिता–पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
