Advertisement Carousel

डिप्टी कमिश्नर के बेटे की करतूत, लड़की के अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप…

रायपुर। राजधानी में स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा की फोटो को एडिट कर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा के परिजनों का आरोप है कि फोटो वायरल करने वाले छात्र की मां डिप्टी कमिश्नर और पिता प्रिंसिपल है, जिससे पुलिस दबाव में आकर छात्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नही कर रही है। वहीं दोनों ने अपने बेटे को साइको बताया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है, जांच करने के बाद जल्द ही आगे की कार्रवाई की जायेगी। पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत रायपुर एसएसपी से भी की है।


स्कूली छात्रा का अश्लील फोटो वायरल किये जाने का ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रायपुर में रहकर स्कूल में पढ़ाई करने वाली एक छात्रा का जुलाई माह में सोशल मीडिया ग्रुप पर एक आईडी से अश्लील फोटो वायरल किया गया। घटना की जानकारी के बाद पीड़ित छात्रा के परिजनों ने इस मामले की शिकायत टिकरापारा थाना और साइबर सेल में किया गया। 29 अगस्त को पुलिस की जांच में पता चला कि जिस आईडी से छात्रा की फोटो वायरल की गयी थी, वह रायपुर में डिप्टी कमिश्नर ज्योति सिंह की है।

पीड़िता छात्रा के रिश्तेदार ने बताया कि फोटो वायरल करने के लिए जिस मोबाइल का इस्तेमाल किया गया था, वह डिप्टी कमिश्नर ज्योति सिंह के पति भगवान सिंह का था। जबकि छात्रा की एडिट कर अश्लील फोटो को वायरल उनके बेटे ने किया था। साइबर सेल से हुए इस खुलासे के बाद आरोपी छात्र के खिलाफ पीड़ित परिजन टिकरापारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज नही किया गया।

परिजनों का आरोप है कि 4 सितंबर को इस मामले में एफआईआर होने के बाद अब तक आरोपी छात्र पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की है। छात्रा के परिजनों का कहना है कि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उक्त छात्र के परिजन डिप्टी कमिश्नर ज्योति सिंह और भगवान सिंह दोनों पुलिस थाने पहुंचे थे। दोनों ने उनसे माफी मांगने लगे। फोटो वायरल करने वाले छात्र के परिजनों ने स्वीकार किया कि उनके बेटे ने उनकी आईडी से फोटो पोस्ट की है। दोनों ने अपने बेटे को साइको बताते हुए उसके इस हरकत से शर्मिंदा होने की बात कही।

स्कूली छात्रा का अश्लील फोटो वायरल करने की घटना से पीड़ित छात्र और उसके परिजन डरे हुए है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक छात्रा के साथ ही स्कूल में पढ़ता है। उसने इससे पहले स्कूल में ही पीड़िता को कई बार प्रपोज भी किया था। लेकिन हर बार छात्रा ने उसे मना कर दिया था। इस बात से वो चिढ़ गया, और उसने पीड़िता की पुरानी ग्रुप फोटो को सोशल मीडिया से हासिल करने के बाद उसे एडिट कर फोटो को अश्लील बनाकर वायरल किया है। परिजन को अब डर है कि यदि पुलिस इस मामले में आरोपी छात्र के विरूद्ध कार्रवाई नही करती है, तो उसका मनोबल और बढ़ेगा। जिससे आने वाले दिनों में वो दूसरी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।

error: Content is protected !!