सूरजपुर, उमेश्वरपुर (लक्ष्मीपुर): जिले के लक्ष्मीपुर क्षेत्र में बेटे द्वारा पिता की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पुत्र ने अपने पिता पर लोहे के बेलचा से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के पीछे विवाद की वजह बताया जा रहा है। आरोपी ने अपनी मां से खाना मांगने और न देने पर नाराजगी जताई। इसके बाद अपनी पत्नी के मां के घर जाकर खाना बनाने पर आपत्ति जताई, जिस पर परिवार के अन्य सदस्यों ने विवाद में हस्तक्षेप किया। उग्र विवाद के दौरान बेटे ने उत्तेजित होकर अपने पिता के सिर पर बेलचा से हमला कर दिया।
घायल पिता को तुरंत अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने आरोपी पुत्र को बीएन एस की धारा 103(1) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की छानबीन जारी है।
पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में गहन जांच की जा रही है।
