कोरिया / मनेन्द्रगढ़ के रेलवे कॉलोनी सरोवर मार्ग मे सावन महोत्सव और महिला मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान सावन सुंदरी, श्रेष्ट परिधान, बिंदी प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, मटकी फोड़ और परिचय सम्मेलन का जोरदार आयोजन किया गया।
आयोजन समिती की श्रीमती लक्ष्मी नाग ने बताया की
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं के जीवन मे खुशियां लाना है जो सिर्फ घर आँगन में काम कर अपना फर्ज निभाती रही है, जिन्होंने घर परिवार के अलावा और कुछ या अपने लिए न सोचा है। उन्होंने बताया कि अक़्सर महिलाए घर के काम काज तक ही सीमित रह जाती है। उन्हें मनोरंजन और उनके उत्साह वर्धन के लिए हमने इस कार्यक्रम की योजना बनाई। जिसमे महिलाओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को मनोरजन, कला और अपनी बात मंच में रखने का मौका मिला।
इस कार्यक्रम में सावन सुंदरी, श्रेष्ट परिधान, बिंदी प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, मटकी फोड़ और परिचय सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में सोनम बर्मन प्रथम और द्वितीय स्थान श्रीमती सरिता सिंह बनी।
श्रेष्ट परिधान के कार्यक्रम में श्रीमती स्वेता सिंह, बिंदी प्रतियोगिता में प्रथम श्रीमती स्वेता सिंह, द्वितीय श्रीमती खुशबू पाठक, डांस प्रतियोगिता मे प्रथम श्रीमती शकुंतला चौहान,
द्वितीय कुमारी अल्का चौहान, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रथम श्रीमती शोभना वर्मा, श्रीमती आशा ठाकुर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथी श्रीमती रुकमणि खोपरागड़े महिला संगठन अध्यक्ष रही। यह सफल आयोजन श्रीमती लक्ष्मी नाग ने कराया और कार्यक्रम को सफल बनाने में रेणु वर्मा, श्रीमती खुशबू पाठक, श्रीमती रोशनी प्रजापति, श्रीमती सरिता सिंह, श्रीमती स्वेता सिंह, श्रीमती शोभना, श्रीमती दया, श्रीमती डॉली, श्रीमती जायसवाल का योगदान रहा।
