Advertisement Carousel

कोरिया में निकली नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में तिरंगा यात्रा

कोरिया / नागरिकता संशोधन अधिनियम का कई जगहों पर विरोध हो रहा है तो कई जगहों में इस बिल के समर्थन में रैलियां भी निकाली जा रही है। कोरिया जिला मुख्यालय के रामानुज स्कूल से घड़ी चौक तक इस बिल के पक्ष में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई और इस अधिनियम को भारत के नागरिकों के हित में बताया गया।

इस दौरान यात्रा में पूर्व केबिनेट मंत्री भईया लाल राजवाड़े, पूर्व विधायक चम्पा देवी पावले, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण विहारी जायसवाल, नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य देवेन्द तिवारी, गौ रक्षा वाहिनी अध्यक्ष अनुराग दुबे, अमित श्रीवास्तव, संदीप साहू, घनश्याम साहू, संजय अग्रवाल, रिचेश सिंह, प्रदीप सलुजा, हितेश प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में अखिल विद्यार्थी परिषद के लोग शामिल हुए और केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए इस अधिनियम को भारत के नागरिकों के पक्ष में बताया।

सीएए यानी नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी यानी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को लेकर लोगों में तरह-तरह के सवाल हैं कुछ लोग इसके विरोध में हैं तो कुछ लोग पक्ष में भी हैं। नागरिकता संशोधन कानून को केंद्र सरकार का एक बेहतर कदम बताते हुए कोरिया जिला मुख्यालय के रामानुज स्कूल से घड़ी चौक तक इस बिल के पक्ष में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।

नागरिकता संशोधन अधिनियम बीते 11 दिसंबर को संसद में पारित किया गया था, जिसके पक्ष में 125 वोट मिले थे वहीं 105 इस बिल के विरुद्ध में थे। नागरिकता संशोधन अधिनियम यानी सीएए को बीते 12 दिसंबर को राष्ट्रपति के द्वारा मंजूरी दी गई है।

error: Content is protected !!