Advertisement Carousel

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव पर विशेष डाक टिकट जारी

रायपुर / भारतीय डाक विभाग द्वारा आज राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2019 पर विशेष डाक टिकट जारी किया गया।

उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आज लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में इस महोत्सव का शुभारंभ किया।

विशेष डाक टिकट के अनावरण के अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, विधायक मोहन मरकाम, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भक्त चरणदास, तेलंगाना विधायक सुश्री अनुसुईया सहित डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और संस्कृति विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!