महामहिम का कोरिया में यह कैसा सम्मान, अवकाश के वावजूद तहसील कार्यलय को खोला और किया सारे कामकाज

कोरिया / छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल बलराम दास टण्डन जी के निधन पर छत्तीसगढ़ सरकार ने दिनांक 15 अगस्त से 20 अगस्त तक राजकीय शोक घोषित किया और स्कूल, कॉलेज, कोर्ट कचहरी, मंत्रालय सभी शासकीय संस्थान आज प्रदेश में बंद रखी गयी। बावजूद इसके कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ में तहसील कार्यलय आम दिनों की तरह खुला नजर आया।

आपको बता दे की छतीसगढ़ के राज्यपाल बलराम दास टंडन के आकस्मिक निधन पर आज गुरुवार को पूरे प्रदेश में राजकीय और सार्वजानिक अवकाश का आदेश हुआ था। पर मनेन्द्रगढ़ का तहसील कार्यलय आम दिनों की तरह आज भी खुला दिखा और अधिकारी कार्यलय में काम करते हुए नजर आए।

शासन के आदेश की धजिया उड़ाते हुए अपने कार्यगुजारी के मामले में हमेशा सुर्खियों में रहने वाला राजस्व विभाग इतने संवेदनशील घडी में भी लापरवाह नजर आया। जो आज जन चर्चा का विषय बना हुआ है।

वहीँ तहसील कार्यलय में कार्य करने वाले बड़े बाबू रणवीर सिंह ने कैमरे से अपना चेहरा छुपाते हुए कहा की हम अपने पेंडिंग काम खत्म करने के लिए कार्यलय खोले है।

अब भला बताईए क्या जिला प्रशासन इस पुरे मामले में कोई कार्यवाही करेगा या फिर आंखों में पट्टी बांध धितराष्ट्र की तरह खामोश ही रहेगा।

error: Content is protected !!