Advertisement Carousel

राजकीय शोक के बाद खुली हुई है शराब दुकान, राष्ट्र ध्वज आधा झुका पर शराब दुकान का शटर नहीं झुका

** राजकीय शोक के बावजूद प्रदेश में खुली रही शराब दुकानें

रायपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता द्वव संजीव अग्रवाल व भगवानू नायक ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई व छत्तीसगढ़ के गवर्नर रहे बलराम दास टंडन जी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा विगत दिनाँक 14 अगस्त को छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल बलराम दास टण्डन जी का निधन हुआ तथा आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी का निधन हो गया जिससे पूरे देश में शोक की लहर है। स्व. बलराम दास टण्डन जी के निधन पर छत्तीसगढ़ सरकार ने दिनांक 15 अगस्त से 20 अगस्त तक राजकीय शोक घोषित किया और स्कूल, कॉलेज, कोर्ट कचहरी, मंत्रालय सभी शासकीय संस्थान आज बंद रखी गयी है।

नियमित रूप से जहां राष्ट्र फहराया जाता है वहाँ ध्वज को आधा झुका दिया गया है। बावजूद इसके राजधानी में शराब दुकानें खुली हुई है। यह महापुरुषों का कैसा सम्मान है? यह कैसा शोक और श्रद्धांजलि है? या फिर महापुरुषों का अपमान हैं। प्रदेश प्रवक्ता द्वय संजीव अग्रवाल व भगवानू नायक ने कहा यदि छत्तीसगढ़ की सरकार का यह कैसा राजकीय शोक है।

error: Content is protected !!