Advertisement Carousel

केरल की विनाशकारी बाढ़ को गंभीर प्रकृति की आपदा घोषित किया गया

केरल / केंद्र ने केरल में आयी विनाशकारी बाढ़ को गंभीर प्रकृति की आपदा घोषित किया है, यानि राज्य को अब और अधिक आर्थिक एवं अन्य सहायता दी जा सकती है।

हांलाकि केंद्र राज्य को हरसंभव मदद मुहैया करा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने स्थिति का जायजा लेने के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। दूसरी ओर राज्य के सामने बेघर हुए लाखों लोगों का पुनर्वास और जलजनित बीमारियों को रोकने का काम एक बड़ी चुनौती बन गयी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आठ अगस्त से लेकर अब तक 223 लोगों की जान जा चुकी है। 10.78 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए है जिनमें से 2.12 लाख महिलाएं और 12 साल की आयु के नीचे के एक लाख बच्चे शामिल हैं। ये 3,200 राहत शिविरों में रह रहे हैं। कल बारिश धीमी पड़ने पर विभिन्न स्थानों से 602 लोग बचाए गए। राज्य को अभी तक करीब 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

error: Content is protected !!