दंतेवाड़ा / दंतेवाड़ा पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार दोनों नक्सली जनमिलिशिया सदस्य बताए जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा में पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार दोनों नक्सली जनमिलिशिया सदस्य बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार नक्सलियों पर वाहनों में आगजनी, हत्या, पुलिस की रेकी, ग्रामीणों में दहशत फैलाने, लूट की घटनाओं को अंजाम देने सहित तमाम आरोप हैं। दंतेवाड़ा की कुआकोंडा पुलिस ने नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई है। गिरफ्तार नक्सलियों का नाम हिड़मा कवासी पिता भीमा और हिड़मा कवासी पिता देवा बताया जा रहा है।
