रायपुर / पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की सुरक्षा मेँ कटौती की गई है। पहले उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिली थी, लेकिन सुरक्षा में कटौती करते हुए अब उन्हें अब जेड सुरक्षा ही मिलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा में भी कटौती की गई है। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, रमन सिंह की बहू ऐश्वर्या सिंह, बेटी अस्मिता गुप्ता और पत्नी वीणा सिंह की सुरक्षा में कटौती की गई है।
X CM डॉ रमन सहित परिवार के सदस्यों की सुरक्षा में की गई कटौती…
