Advertisement Carousel

प्रेमाबाग में बनेगा ब्राह्मण समाज का सामुदायिक भवन, श्रम मंत्री की अनुशंसा पर 6.5 लाख की स्वीकृति..

कोरिया / ब्राह्मण समाज का सामुदायिक भवन प्रेमाबाग परिसर में बनाया जाएगा इसके लिए श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े की अनुशंसा पर 6.53 लाख की स्वीकृति दी गई है।

प्राप्त जानकारी के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक औऱ श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े द्वारा प्रभारी मंत्री अमर अग्रवाल को अनुशंसा करके भेजा गया था, प्रभारी मंत्री द्वारा अनुशंसा के बाद कलेक्टर कोरिया को भेजा गया। जिसके बाद कलेक्टर कोरिया द्वारा सामुदायिक भवन हेतु 6.53 लाख की स्वीकृति दी गई है, कार्य हेतु एजेंसी कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग बैकुंठपुर को बनाया गया है। समाज के भवन हेतु राशि स्वीकृत होने पर ब्राह्मण समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रभारी मंत्री अमर अग्रवाल और श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष जयनाथ बाजपेयी ने कहा कि सामुदायिक भवन बन जाने से सामाजिक कार्यक्रम हेतु अब परेशानी नही रहेगी, अतिशीघ्र सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्य कराया जाएगा।

error: Content is protected !!