Advertisement Carousel

BJP के पूर्व महापौर के साथ SECL चिरमिरी एरिया वेलफेयर कमेटी के कई सदस्य लगा रहे थे दाव, 29300 रुपए जप्त, 8 सपड़ाये

** चिरमिरी पुलिस ने मुचलके पर थाना परिसर से दी जमानत
** डोमनहिल वार्ड क्रमांक 37 स्टाप क्वाटर का मामला

कोरिया / बीते रविवार की मध्य रात्रि चिरमिरी पुलिस ने जुआ फड़ की बड़ी कार्यवाई को अंजाम देते हुए मौके से आठ लोगो को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 52 पत्ती तास के साथ कुल 29 हजार 300 रुपए जप्त किया गया है और सभी आरोपियों को जुवा एक्ट के तहत कार्यवाई करते हुए थाना परिसर लाकर सभी को मुचलके पर जमानत देते हुए रिहा कर दिया गया है।

शहर में लगातार चल रही अवैध कार्यो पर कार्यवाई को लेकर अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बहरहाल इस पुरे मामले में नगर पुलिस अधिक्षक कर्ण कुमार उइके एवं थाना प्रभारी चिरमिरी ने जानकारी देते हुए बताया की मुखबिर की सुचना के आधार पर शहर के अलग – अलग क्षेत्रो जुए फड़ के चलने की जानकारी मिल रही थी। जिस पर बड़ी ततपरता से बीते दिवस जानकारी मिली की शहर के डोमनहिल क्षेत्र में कुछ लोगो द्वारा बड़े स्तर में जुवा फड़ चल रहा है जिसको लेकर तत्काल पुलिस अधिक्षक के निर्देश पर छापा मार कार्यवाई को अंजाम दिया गया। छापा मार कार्यवाई में आरोपियों ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया गया और एक कमरे में जाकर घुस गए किसको तयंत प्रयास के बाद दरवाजा तोड़ कर मौके से कुल आठ आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया गया है। जिनके पास 52 पत्ती तास के साथ एक दरी और दाव लगी कुल नगद रकम 29 हजार 300 रुपए को जप्त किया गया है। सभी आरोपियों पर अपराध क्रमांक 200/18 की धारा 13 जुवा एक्ट के तहत कार्यवाई को अंजाम देते हुए थाना परिसर से ही मुचलके पर जमानत देते हुए छोड़ दिया गया है।

गिरफ्तार आठ आरोपी के नाम

1 . सोमनाथ प्रधान पिता नकुल प्रधान निवासी डोमनहिल वार्ड क्रमांक 37 स्टाप क्वाटर चिरमिरी एवं एरिया वेलफेयर कमेटी के सदस्य के साथ श्रमिक संगठन के पधाधिकारी .

2 . जगबंधु पिता सईतो बेलामा उम्र 50 वर्ष निवासी एकता नगर गोद्रीपारा चिरमिरी श्रमिक संगठन के पदाधिकारी चिरमिरी.

3 . हरिया पिता पंचू उम्र 56 डोमनहिल चक्की दफाई वार्ड क्रमांक 39 श्रमिक संगठन के पदाधिकारी.

4 . अच्छन अली पिता शौकत अली उम्र 48 वर्ष टीना दफाई हल्दीबाड़ी श्रमिक नेता एसईसीएल चिरमिरी.

5 . ब्रह्म देव यादव पिता स्वर्गीय फगयादव उम्र 58 वर्ष निवासी डोमनहिल आम आदमी.

6 . राजू गुप्ता पिता जगरनाथ गुप्ता उम्र 28 वर्ष सहायक लिपिक चिरमिरी न्यायालय.

7 . डमरू बेहरा पिता स्वर्गीय मोहन बेहरा उम्र 45 निवासी डोमनहिल वार्ड क्रमांक 39 सोनवानी पूर्व महापौर भाजपा नगर पालिक निगम चिरमिरी.

8 . गोमती प्रसाद द्विवेदी पिता बीडी द्विवेदी उम्र 45 वर्ष निवासी पुराना गोद्रीपारा चिरमिरी . वर्तमान विधायक प्रत्यासी एवं पूर्व महापौर प्रत्यासी भारतीय जनता पार्टी के साथ कांट्रेक्टर नगर निगम एवं एसईसीएल चिरमिरी .

error: Content is protected !!