रायपुर / छत्तीसगढ़ का विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रवक्ता व मुख्य समन्वयक संजीव अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी और महासचिव पन्नालाल पुनिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि पन्नालाल पुनिया अपने घटिया राजनीतिक अनुभवों से छत्तीसगढ़ की विधानसभा चुनाव जीतना चाहते हैं लेकिन यह उनके लिए एक सपने से ज्यादा और कुछ नहीं साबित होगा।
बहुत से सूत्रों के मुताबिक पी एल पुनिया खरीद फरोख्त की राजनीति को बल दे रहे हैं क्योंकि उनका राजनीतिक सफर ही कुछ ऐसा रहा है क्योंकि जो व्यक्ति किसी एक पार्टी का ना हुआ वह किसी का नहीं हो सकता है यह सर्वविदित है। “ये सर्वज्ञात है कि सपा और बसपा की सरकारों के दौरान उत्तर प्रदेश को लूटने वाला एक डकैत प्रवृति का अधिकारी और अपने ही क्षेत्र के मतदाताओं द्वारा नकारा हुआ नेता अब छत्तीसगढ़ में नोटों का झोला लेकर हमारी पार्टी के लोगों का सौदा करने लगातार फ़ोन कर रहा है और घर-घर जा रहा है। लेकिन हमारी ओर से उनका स्वागत है। वो कितनी भी कोशिश कर लें, छत्तीसगढ़ में उत्तर प्रदेश जैसी “आयाराम-गयाराम” की गंदी और ओछी राजनीति नहीं चलने वाली है। चुनाव के बाद यहाँ की जनता ऐसे आउटसोर्सिंग कर छत्तीसगढ़ भेजे गए दलालों को उन्हीं के झोले में पैक करके वापस यूपी भेजेगी”।
संजीव अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि बहुत से सूत्रों के मुताबिक पन्ना लाल दिल्ली में बैठकर अपने गुर्गों के द्वारा छत्तीसगढ़ में लेन देन की राजनीति कर रहे हैं क्योंकि वे अगर छत्तीसगढ़ आए तो उन्हें उन्हीं के पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है जिनको उन्होंने विधानसभा चुनाव के टिकट के बदले दिल्ली के रेस्ट हाउस में अपने पैजामे का नाड़ा खुलवाने पर मजबूर किया था। इसीलिए हाल के दिनों में पुनिया के छत्तीसगढ़ दौरे बार बार स्थगित कर दिया जा रहा है। लेकिन ऐसी ओछी राजनीति छत्तीसगढ़ में नहीं चलेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़िया जनता ही ऐसे लोगों का इंसाफ करेगी।
