Advertisement Carousel

cVIGIL एप के जरिए अब सीधे फोटो-वीडियो भेजकर कर सकते हैं चुनाव आयोग शिकायत

चुनाव आयोग ने पिछले मंगलवार को एक एंड्रॉयड बेस एप्लिकेशन लॉच किया है जिसकी मदद से अब मतदाता चुनाव में हो रही गड़बड़ी के बारे में चुनाव आयोग को सीधे जानकारी दे सकते हैं। इस एप्लिकेशन के जरिए मतदाता चुनाव प्रक्रिया के दौरान होने वाली गड़बड़ी की तस्वीर, वीडियो आदि को भेजा जा सकता है। चुनाव के दौरान अगर किसी भी मतदाता को यह दिखता है कि आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है, लोगों को गिफ्ट बांटे जा रहे हैं, या भड़काऊ भाषण दिया जा रहा है तो इसका वीडियो या तस्वीर को इस एप के माध्यम से सीधे चुनाव आयोग तक भेजा जा सकता है।

आगामी चुनाव में होगा इस्तेमाल – चुनाव आयोग के इस एप्लिकेशन का नाम cVIGIL यानि सिटिजेन विजिल है। इस एप्लिकेशन को हाल ही में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरू में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर टेस्ट किया गया था। जिसके बाद चुनाव आयोग ने फैसला लिया है कि वह इस सेवा को आने वाले विधानसभा चुनाव में भी उतारेगी, जिससे कि चुनाव में हो रही गड़बड़ी को रोका जा सके। इस एप्लिकेशन को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है।

अब दर्ज होती है सीधे एफआईआर – इससे पहले ऐसा होता था कि जब तक हमें शिकायत भेजी जाती थी और टीम वहां पहुंचती थी तब तक आरोपी वहां से फरार हो जाते थे लेकिन इस एप की मदद से हम सीधे इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं।

नहीं होगी किसी भी तरह की मुश्किल – यह मतदाताओं को मजबूत करने की मुहिम है। इसके जरिए शिकायतकर्ता की पहचान भी गुप्त रहती है, जिसकी वजह से उन्हें किसी भी तरह की मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ता है।

error: Content is protected !!