Advertisement Carousel

भावुक हुए ईलाज वाले बाबा, कहा – करीब से देखा गरीबी इसलिए करता हूं गरीबो की सेवा – भैयालाल राजवाड़े, देखें विडीयों…

** 4 वर्षीय बालक के लीवर ट्रांसप्लांट के बाद श्रम मंत्री की प्रेस वार्ता
** बालक के परिजन भी रहे उपस्थित, जताया आभार
कोरिया / आज मुझे जनता ने सेवा करनें का अवसर दिया इसलिए निःस्वार्थ भाव से उनकी सेवा में लगा हुआ हूं। मेरे पास जब भी कोई किसी तरह की मदद के लिए आया तो निराश नही होने दिया हूं उसकी हर संभव मदद किया हूं। उक्त बातें आज अपने निवास स्थान सरडी में आयोजित प्रेस वार्ता में बैकुंठपुर विधायक एवं प्रदेश के श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने व्यक्त किया।

श्रम मंत्री द्वारा बैकुंठपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम रामपुर गेल्हापारा निवासी 4 वर्षीय बालक अश्विन साहू पिता राजपाल साहू का इंस्टीटयुट आफ लीवर एंड विलेरी सांइस नईदिल्ली से लीवर ट्रांसप्लांट कराया गया वह बालक हाल ही में सकुशल ईलाज के बाद अपने घर वापिस आया है। उसके ईलाज में डाक्टरो ने 15 लाख रूपये का खर्च बताया था जिसे गरीब परिवार वहन करनें में अस्मर्थ था। उनकी हालत को देखते हुए श्रम मंत्री ने मुख्यमंत्री सहित केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के यहां पहल किया और सफलता भी मिली। ईलाज सहित दिल्ली मे रहने खाने व अन्य व्यवस्थाओं मे कुल 25 लाख का खर्च आया। आगे दो वर्षो तक उसके संपूर्ण देखरेख, दवा इत्यादि में भी जो खर्च आएगा उसे श्रम मंत्री द्वारा वहन किया जायेगा इस बात का शपथ पत्र भी मंत्री श्री राजवाड़े ने हॉस्पीटल को दिया है। तब जाकर उसका ईलाज संभव हो सका और उसकी जान बच सकी। सकुशल वापिस के बाद बालक के परिजन भी श्रम मंत्री के आवास में प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद थे।
देखें विडीयों…

परिजन ने इस सहयोग के लिए श्रम मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और भावुकता के साथ कहा कि हम तो इस बालक को खो चुके थे लेकिन श्रम मंत्री के सहयोग के बाद बालक की जान बच सकी जिसके लिए हम सदैव उनके आभारी रहेंगे।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, रामधनी गुप्ता, भानू पाल, सुभाष साहू, विपिन जायसवाल समेत अनेक लोग मौजूद थे। प्रेस वार्ता के दौरान कई बार श्रम मंत्री भावुक भी हुए।

इस दौरान प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि लोग आज कोई भी कार्य करते हैं तो उसमें कहीं न कहीं कोई स्वार्थ छिपा रहता है लेकिन स्वार्थ को किनारे रखकर हर जाति हर वर्ग हर धर्म और यहां तक राजनीतिक भेदभाव को भी दरकिनार करके मैने सिर्फ लोगो की मदद की है। कभी कभी यह बात भी उठती है कि आप तो विरोधियों का काम भी करते हैं ऐसे मे मेरा जवाब होता है कि मैं सभी को एक नजर से देखता हूं जनसेवा ही मेरा लक्ष्य है और उस लक्ष्य को लेकर मैं दिन रात काम कर रहा हूं। उन्होने कहा कि मैने बहुत ही करीब से गरीबी को देखा है, गरीबी मे ही मेरा बचपन बीता है इतनी गरीबी थी कि पैसे के अभाव मे मेरे भाई की जान चली गई, भूसी की रोटी खाने वाला एक कालरी का सामान्य मजदूर आज अगर केबिनेट मंत्री तक पहंचा है तो यह कोई साधारण बात नही है। जनसेवा करते करते ही मैने यहां तक का रास्ता तय किया है। कालरी के एक मजदूर का केबिनेट मंत्री तक पहुंचना किसी सपने से कम नही है। श्रम मंत्री श्री राजवाड़े ने कहा कि पहले साधन संसाधन की कमी थी क्षेत्र की जनता ने मौका दिया इसलिए पहली बार विधायक और फिर संसदीय सचिव बनते ही मैने लोगो के ईलाज का बीड़ा उठाया शुरू से ही रायपुर का शासकीय आवास सभी के लिए खुला हुआ जहां मेरे विधानसभा ही नही अपितु कोरिया, सरगुजा, सुरजपुर, बलरामपुर और यहां तक कि प्रदेश के कई जिलो के मरीज वहां आकर रह रहे हैं। रायपुर के कई अस्पतालो में ईलाज की सुविधा मेरे द्वारा मुहैया कराई गई है, मरीज मेरे आवास पहुंचते हैं जहां उनके रहने खाने सहित अस्पताल लाने छोड़ने की व्यवस्था की गई है। मेरी यह कोशिश है कि किसी भी मरीज की मौत पैसे के अभाव मे नही होनी चाहिए। आज यह हालत है कि प्रतिदिन लोग मुझसे मिलते हैं तो उनमे सबसे ज्यादा संख्या मरीज वर्ग की होती है लोग बीमारी के अनुसार अस्पतालो में अपना ईलाज करा रहे हैं जिनको मैं आर्थिक से लेकर हर तरह की मदद उपलब्ध करा रहा हूं।

श्री राजवाड़े ने बताया कि अभी तक मेकाहारा रायपुर में 4634 मरीज, रामकृष्ण केयर रायपुर में 154 मरीज, बालाजी हास्पीटल रायपुर में 306 मरीज अन्य अस्पताल में 113 मरीज का उपचार कराया गया है। इसके अलावा संजीवनी कोष के तहत 372 प्रकरण की स्वीकृति, संजीवनी कोष से 103 प्रकरण शिथिल कराये गये हैं। केंसर के 1697 मरीज, ब्रेन हेमरेज के 19 मरीज, किडनी के 85 मरीज,लीवर संबंधी 8 मरीज, हार्ट संबंधी 25 मरीज व सामान्य बीमारी के 99 मरीजों का ईलाज कराया जा चुका है। अभी भी लगातार ईलाज जारी है। कई करोड़ रूपये इन बीमारियों के ईलाज में खर्च किया गया है।

error: Content is protected !!