Advertisement Carousel

हाथों से कुरेदने और पैरों से रगड़ने पर ही कोरिया PMGSY का विकास उधड़ने लगा, देखें विडीयों…

** इतनी पतली थी परत की अब दिखने लगी मिट्टी
** PMGSY के गुणवत्ता की पोल खुली

कोरिया / छत्तीसगढ़ सरकार की विकास के बड़े – बड़े दावे कोरिया में पहुँचते ही ध्वस्त हो जाती है।

यकीं मानिए … कोरिया के विकास कार्यो की यही सच्ची हकीकत है की महज 4 माह पूर्व बने सोनहत से कछाड़ी मार्ग को हाथों से कुरेदने और पैरों से रगड़ने पर ही उधड़ने लगी है। हालत यह है कि पूरी की पूरी सड़क जर्जर दिखाई पड़ रही है। इस सड़क को देख कोई नही कह सकता कि इसे कुछ माह पूर्व ही बनाया गया हो।

बता दे कि सोनहत से कछाड़ी मार्ग जिसकी लम्बाई 16.38 किलोमीटर है। जिसे मो. आसिफ नामक ठेकेदार ने निर्माण कराया और निर्माण एजेंसी PMGSY विभाग रही। सड़क की लागत 8.30 लाख रुपए बताई जा रही है। PMGSY के जे अंसारी उप अभियंता एवं प्रभारी सहायक अभियंता की देखरेख में इस कार्य को अंजाम दिया गया है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या ऐसे विकास कार्यो के भरोसे प्रदेश में भाजपा 4थी पारी खेलने का इंतजार कर रही है।

अक्सर देखा गया है कि निर्माण कार्यो में गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की बात जिला कलेक्टर करते रहते है, पर ऐसा होता नही है। जिस वजह से अधिकारियों के बल से ठेकेदारों के मनसूबे बढ़ जाते है।

error: Content is protected !!