रायपुर, 23 दिसंबर 2025।
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर चलते हुए उप मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने बड़ी कार्रवाई की है। बीजापुर के नेलसनार–कोडोली–मिरतुल–गंगालुर सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के मामले में लोक निर्माण विभाग के एक कार्यपालन अभियंता और दो एसडीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबित अधिकारियों में सुकमा संभाग के ईई हरनारायण पात्र, बीजापुर उपसंभाग-1 के एसडीओ प्रमोद सिंह तंवर और सेतु उपसंभाग जगदलपुर के एसडीओ संतोष दास शामिल हैं। मामले में गंगालूर थाने में अपराध दर्ज होने और जांच में संलिप्तता सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने साफ कहा कि “भ्रष्टाचार के लिए हमारी सरकार में कोई जगह नहीं है।”
