पंपोर ऑपरेशन समाप्त, दो आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर / जम्मू कश्मीर के पंपोर में तीन दिनों तक चले आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया और इसी के साथ पिछले 56 घंटों से चल रहा अभियान समाप्त हो गया।

                सेना के अदम्य हौसलों के सामने आतंकियों के हौसले पूरी तरह से पस्त है। आतंकियों के हर नापाक मंसूबों को सेना, अपनी बहादुरी और जज्बे से नाकाम कर रही है। हाल ही में जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की कई कोशिशों को देश के बहादुर सैनिकों ने विफल किया है। इसके अलावा हंदवाड़ा, नौगाम और रामपुर में भी आतंकियों के मंसूबों पर सेना ने पूरी तरह से पानी फेर दिया। पंपोर के एक सरकारी इंस्टीट्यूट की बिल्डिंग में छुपे आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन 56 घंटे बाद तीसरे दिन बुधवार को खत्म हो गया। पैराकमांडो ने ऑपरेशन के बाद दो आतंकी मार गिराए हालांकि दो जवान भी जख्मी हो गए इमारत में कई कमरे होने के कारण सेना को थोड़ा वक्त तो जरुर लगा लेकिन सेना के सामने आतंकी पस्त हो गए।

सोमवार सुबह करीब 7 बजे जम्मू-कश्मीर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (जेकेईडीआई) की बिल्डिंग में आतंकियों ने फायरिंग शुरू की थी। जिसके बाद सेना ने तीन दिन तक इमारत को घेरे रखा। बुधवार दोपहर बाद ये यह ऑपरेशन खत्म हुआ। ईडीआई इमारत में तलाशी के लिए सेना ने ड्रोन का इस्तेमाल किया था और सेना ने ड्रोन से ही आतंकी का शव देखा गया। साथ ही सेना ने हेलीकॉप्टर, चौपर, और यूएवी की भी मदद ली थी। इस अभियान को सेना, सीआरपीएफ और विशेष बल ने अंजाम दिया था। सेना ने आतंकियों को खत्म करने के लिए रॉकेट लांचर के साथ कई अन्य हथियारों का भी इस्तेमाल किया था। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 10 किमी दूर जेकेईडीआई की बिल्डिंग है। इस इमारत के एक तरफ झेलम नदी बहती है। यह दूसरा मौका था जब आतंकियों ने इस इमारत को निशाना बनाया था।

नौ महीने पहले भी इसी इंस्टीट्यूट पर हमला हुआ था। तब करीब 48 घंटे ऑपरेशन चला था। वही राज्य के कुपवाडा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया है।

 
error: Content is protected !!