Advertisement Carousel

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय में घुसकर पुलिस ने पीटा, भूपेश बघेल ने की न्यायिक जांच की मांग, सोशल मिडिया ने रमन को छत्तीसगढ़ का हिटलर बताया, देखें विडियो…

00 रमन सिंह की पुलिस का दमनकारी चेहरा उजागर – कांग्रेस
00 पुलिस ज्यादती को कतई बर्दास्त नहीं किया जा सकता – महंत

रायपुर / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस भवन में घुसकर निहत्थे कांग्रेस कार्यकर्ताओं महिलाओं एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पर मुख्यमंत्री रमन सिंह के इशारे पर किये गये लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि रमन सिंह का असली चेहरा उजागर हो गया है। जिस प्रकार झीरम में हमारे नेताओं की हत्या कराई गई थी उसी प्रकार आज बिलासपुर के कांग्रेस भवन में शांतिपूर्वक बैठे हुए कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी हुई है। वहां महिलाओं को घसीट-घसीट कर पीटा गया, पार्टी के पदाधिकारियों पर लाठी से जानबूझकर सांघातिक वार किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अटल श्रीवास्तव का सर फोड़ा गया जो शांतिपूर्वक खड़े हुये थे। रमन सिंह के पुलिस वालों ने लाठी से उनका सर फोड़ा और नीचे गिर जाने के बावजूद उन पर लगातार लाठियां बरसाई गयी।

इसके साथ ही वहां मौजूद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बेदम पिटाई की गयी। थाने में ले जाकर भी कांग्रेस नेताओं को पीटा गया है। यह सब सीधे मुख्यमंत्री रमन सिंह के इशारे पर हुआ है। कार्यकर्ताओं को कांग्रेस भवन में घुसकर मारा गया है।

उपस्थित मीडिया को चुनौती देते हुये कहा कि जिसको जो दिखाना है दिखाओं और लाठियां बरसाते रहे, जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहले कभी भी किसी राजनीतिक दलों के कार्यालय में घुसकर पुलिस ने मारपीट नहीं की गई। महिलाओं तक को घसीट-घसीट कर पीटा गया है जिसकी हम निंदा करते हैं और न्यायिक जांच की मांग करते हैं।

मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर चरणदास महंत ने बिलासपुर में कांग्रेस भवन में घुसकर किए गए बर्बर लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है और कहा है कि इस पुलिस ज्यादती को कतई बर्दास्त नहीं किया जा सकता। पुलिस ने जिस बर्बरता से कांग्रेस भवन के भीतर कार्यकर्ताओं को पीटा है महिलाओं और पत्रकारों से दुर्व्यवहार किया है महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर बैठक ले रही महिला कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई हैं यह जोर जुल्म की इंतहा हो गई है रमन सिंह सरकार का दमनकारी चेहरा पूरे छत्तीसगढ़ के सामने आज उजागर हो गया है।

घटना के तुरंत बाद यह पूरा मामला सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगा। जिसमे नाराजगी स्वरूप लोगों ने डॉ रमन सिंह को छत्तीसगढ़ का हिटलर और घटनाक्रम को बहुत ही शर्मनाक बताया। यह लिखा कि इस घटना से आज फिर उन्हें अंग्रेजों की याद ताजा हो गई जो स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी के साथ दमन करते थे वहीं दमन आज भाजपा सरकार कर रही है।

error: Content is protected !!