** जिला अध्यक्ष नाजिर अजहर के आदेश और डॉक्टर विनय जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी ने दी गिरफ़्तारी एक दिवसी प्रवास पर छत्तीसगठ के जांजगीर जिला जाने को निकले थे कांग्रेसी
कोरिया / बिलासपुर में कांग्रेस भवन के अंदर घुसकर पुलिस द्वारा निहत्थे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किये गए लाठीचार्ज की कांग्रेस नेताओं ने घोर निंदा करते हुए । आज एक दिवसीय प्रवास पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काले झंडे दिखा कर अपना विरोध दर्ज कराने जा रहे ब्लाक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन ने खड़गवां थाने के समीप बैरिकेड लगा कर जाँच की बात करते हुए लगभग तीन घण्टो तक थाने में बैठा दिया गया। जिसका उपस्थित कांग्रेसियों द्वारा ऐसे रोके जाने पर कड़े शब्दों में निंदा करते हुए घण्टो थाना परिसर में हंगामा किया गया और पुलिस की ऐसी कार्यवाई पर आपत्ति दर्ज करते हुए उसका विरोध किया गया।
मौके पर उपस्थित ब्लाक अध्यक्ष चिरमिरी सुभाष कश्यप ने कहा कि यह भाजपा की विपक्ष को कुचलने की फितरत है। अब हम अपना विरोध भी दर्ज नहीं करा सकते ये हिटलर शासन आज तक के इतहास में कभी नहीं हुआ ये भाजपा वाले 70 साल कांग्रेस के राज्य की बात करते है और कुछ नहीं करने की बात कहते है लेकिन कांग्रेस ने अपने शासन काल में विपक्ष को कभी दबाया नहीं हमेशा उसकी आवाज सुनी हम अपने साथियों के ऊपर हुए निर्मम अत्याचार्य के विरोध में देश के प्रधानमंत्री को जानकारी देना चाह रहे थे, जिसको भी यह हिटलर शासक नहीं करने देना चाहते हमारे बिलासपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अगर कुछ गलत किया था तो पुलिस कानूनी रूप से कार्रवाई करती। राज्य की अदालत सजा देती उन्होंने कहा कि राज्य के मुखिया दो दिवस प्रवास पर कोरिया जिले में थे और यही से अपना तुगलिकि फरमान जारी कर दिया और उस अधिकारी को अपने पास बुला लिया ताकि उसको सरक्षा दे सके जिसको राज्य की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी, जिसका जवाब आगामी विधान सभा चुनाव में दिखेगा राज्य के मुखिया रमन सिंह कचरा डालने और भवन के अंदर घुस कर मारपीट की दोनों घटनाओं को एक साथ जोड़ कर निंदा की जो सही नहीं है। किसी के घर में घुसकर मारपीट करना इनकी गुंडा गर्दी को बताता जिसका कांग्रेस खुल कर विरोध करती है ।
डॉक्टर विनय जायसवाल ने कहा की शहर की जनता ने काफी भरोषा जाता कर इनको सत्ता पर बैठाया गया था लेकिन इस निकम्मी और सत्ता में चूर भाजपा सरकार में अपनी सारी हदे पार कर दिया । ये रमन सिंह की नहीं यह रमण सिंह की सरकार है यह वही स्वस्थ्य मंत्री है जिनके पिछले कार्यकाल में गर्भ कांड हुआ राज्य के मुखिया का पुत्र व्यापमं घोटाले में लिप्त है और भृष्टाचार्य करने वाली सरकार इनके नेता जुवां शराब कबाड़ सारे कार्यो में लिप्त है जो ईमानदार अधिकारी इनके विरुद्ध कार्यवाई करता है उसका ट्रान्सफर कर दिया जाता है जिस हिन्दुस्थान में 12 साल की बच्ची का बलात्कार हो रहा है यह इनकी सरकार है पांच वर्ष की बच्ची के साथ पांच से दस लोग बलात्कार करते है इनके मंत्री उनका सहयोग करते है । कांग्रेस अब इसे भी जीरम की तरह मुद्दा बनाएगी। झीरम में भी इसी तरह की हरकत हुई थी। वहां भी कुछ लोगों को चिन्हित कर मारा गया था। लाठीचार्ज नियमों के खिलाफ की गई है। निर्ममता की पराकाष्ठा हुई है। पहली लाठी ही सिर पर मारी गई है। जिसका विरोध आज हम लोग इस सरकार के मुखिया से करते लेकिन पुलिस प्रशासन को अपने हाथो की कटपुतली बना कर विपक्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है जिसको राज्य की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करगी ।
बहरहाल इस गिरफ़्तारी पर पुलिस प्रशासन कुछ भी कहने से बचता हुआ दिखाई दे रहा है और किसी लिखित आदेश पर गिरफ़्तारी को छुपाने का काम किया जा रहा है। जिसका घण्टो कांग्रेसियो ने थाना परिसर में विरोध किया। अंततः तीन घण्टो के बाद नगर पुलिस अधिक्षक के आदेश पर थाना प्रभारी ने कांग्रेसियों को मुचलके पर छोड़ते हुए वापिस घर जाने की बात कही।
इस गिरफ़्तारी में मुख्य रूप से ब्लाक कांग्रेस चिरमिरी के अध्यक्ष सुभाष कश्यप, चिकित्सा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉक्टर विनय जायसवाल,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ कृष्ण मुरारी तिवारी,जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद सिंह,सुभाष देव नाथ,वरिष्ठ कांग्रेसी, कैलाश दास महंत,असलम खान,ओम प्रकाश प्रीतम,प्रभाकर प्रधान,मो इमरान,रवि राउत,शशिधर जायसवाल,अल्लू केशरवानी,प्रदीप प्रधान,पार्षद मोती लाल,बलदेव दास,भगवत साहू,रज्जाक खान,शिव राम बेहरा,ननकी भागवत,शिवांश जैन,गनी अनवार,नोशाद खान,देवेंद्र सिंह,मो सुहैल, वरुण शर्मा,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एनएसयुआई संगठन,सेवा दल के सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ताओ ने अपनी गिरफ़्तारी दी और विरोध जताया ।

