Advertisement Carousel

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने किया पदभार ग्रहण, राजेन्द्र तिवारी, प्रमोद दुबे समेत शहर के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

रायपुर / आज रायपुर शहर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री गिरीश दुबे ने गांधी मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

उन्होंने आज दोपहर 12:30 बजे शहर के सभी वरिष्ठ काँग्रेसजनो की मौजूदगी में किया पदभार ग्रहण। इस दौरान प्रमुख रूप से राजेन्द्र तिवारी , महापौर प्रमोद दुबे, कुलदीप जुनेजा, संजय पाठक, सूर्यमणि मिश्रा जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी अपना आशीर्वाद और सहयोग देने पहुचे।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात गिरीश दुबे ने कहा की ईश्वर की कृपा, आप सभी बड़ों के प्रेम, आशीर्वाद और छोटों के स्नेह की वजह से मैंने आज प्रदेश कांग्रेस कमीटी छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर शहर अध्यक्ष के रूप में कार्यभार सम्हाल लिया है। इस जिम्मेदारी के लिये कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को, वरिष्ठ नेताओं को विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष भूपेश बघेल के प्रति विशेष आभार प्रकट करता हूँ।

उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ की वरिष्ठ नेताओं, कांग्रेस पार्टी की जान मेहनती व जुझारू कार्यकर्तओं, महिला कांग्रेस, मोर्चा प्रकोष्ठों, यूथ कांग्रेस के, NSUI के हमारे मजबूत भाइयों/बहनों, सेवा दल के हमारे कार्यकर्ताओं के नेतृत्व व सहयोग से डॉ रमन सिंह की बीजेपी सरकार को हम आप मिलकर आने वाले चुनाव में प्रदेश से उखाड़ फेंकेंगे।

श्री दुबे ने विश्वास दिलाया कि पूर्व अध्यक्षों के कार्य को जहां पर छोड़ा है वहां से आगे बढ़कर आज से ही गति प्रदान करूँगा, सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना ही मेरी कोशिश रहेगी।

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बहुत हुई आपकी तानाशाही, बहुत हुआ प्रशासनिक आतंकवाद अब जनता आप लोगों के झूठ, फ़रेब में नहीं फंसने वाली और इस दमनकारी सरकार के दिन अब पूरे हो चुके हैं।

आज कार्यक्रम को राजेन्द्र तिवारी, प्रमोद दुबे, कुलदीप जुनेजा, सूर्यमणि मिश्रा, संजय पाठक, विकास उपाध्याय ने संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से सर्व पंकज मिश्रा, शिवचंद गुप्ता, गुरजीत संधू, अनवर हुसैन, ऐजाज़ ढेबर, सुमित दास, अरुण जंघेल, सुनीता शर्मा, सहदेव व्यवहार, राजेश ठाकुर, राजेश चौबे, इदरीस गांधी, शरीक रईस खान, सुबोध हरितवाल, पीयूष कोसरे, संटी चावला, अनुराग शुक्ला, दीपतेश चटर्जी, जी श्रीनिवास, सुदीप होर, सुनील चन्नावार, सोमेन चटर्जी, अमित यदु, कमलेश मिश्रा, कामरान अंसारी, सद्दाम सोलंकी, राजा फरिश्ता, अंशुल मिश्रा, अमित तिवारी, चीनू पांडेय, योगेश तिवारी, पंकज सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!