Advertisement Carousel

पराक्रम पर्व, PM ने किया ‘पराक्रम पर्व’ प्रदर्शनी का अवलोकन : सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ

दिल्ली / सशस्त्र बलों के साहस, पराक्रम  और बलिदान को सलाम करते हुए देश भर में आज से 30 सितंबर तक ‘पराक्रम पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर के कोणार्क वॉर मेमोरियल पर देश के लिए कुर्बान होने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। पराक्रम दिवस के रूप आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण सहित तीनों सेनाओं जल, थल और वायुसेना के चीफ भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री यहां पर सेना के आधुनिक उपकरणों को दर्शाती एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।  

‘पराक्रम पर्व’ का मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली के इंडिया गेट में होगा। इसी तरह देशभर में 51 शहरों के 53 जगहों पर सेना के जवानों के पराक्रम पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन इंडिया गेट पर पराक्रम पर्व का उद्घाटन करेंगी और वहां बच्चों से संवाद भी करेंगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान सशस्त्र बलों के साहस और पराक्रम की झलक दिखाती तस्वीरें और फिल्में भी दिखाई जाएंगी। इस दौरान तोपें और छोटे हथियारों जैसे सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

error: Content is protected !!