कोरिया / रविवार को रामानुज महाविद्यालय बैकुंठपुर में राज्य सरकार की स्काई योजना के तहत मोबाइल वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मोबाइल वितरण में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नही किये जाने से प्राचार्य के खिलाफ जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है।
जानकारी के तहत महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित मोबाइल वितरण कार्यक्रम में प्राचार्य ने सिर्फ अपनी मनमानी कि जबकि इससे उलट प्रदेश में हर कहीं मोबाइल तिहार मनाया जा रहा जिसमे हर कहीं जनप्रतिनिधियों को बुलाकर उनके करकमलों से मोबाइल बांटा जा रहा है। रामानुज महाविद्यालय में मोबाइल वितरण कार्यक्रम में स्थानीय विधायक और प्रदेश के श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े को नही बुलाया गया जबकि वे अपने गृह ग्राम में ही मौजूद थे। इसके अलावा महाविद्यालय प्रबंधन ने जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सुभाष साहू को भी बुलाना उचित नही समझा जबकि महाविद्यालय के विकास के सम्बंध में महत्वपूर्ण फैसले लेने में उनकी भूमिका अहम होती है।
इस संबंध में जनभागीदारी अध्यक्ष श्री साहू ने आपत्ति भी जताया है और महाविद्यालय प्राचार्य को फोन कर नाराजगी जताई है। श्री साहू ने कहा है कि इसकी शिकायत वे उच्च स्तर पर करेंगे, प्राचार्य की यह मनमानी सही नही है।
