कोरिया / आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह इन दिनों दिल्ली से कोरिया तक कि लम्बी दूरी तय कर आप प्रत्याशियों व आप पार्टी के लिए जमीन तलास रहे है।
इस दौरान छत्तीसगढ़ के कोरिया सलका ग्राम के स्कूल मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने देश की सभी पार्टियों को आड़े हाथों लिया, उन्होंने कहा कि
पिछले 15 सालों में छतीसगढ़ की सड़कों का इतना विकास हुआ है कि अब सड़क में गढ्ढे नही बल्कि गढ्ढे में सड़क रह गई है। 15 साल में सड़क तक नही बना पाने वाले डॉ रमन सिंह फर्जी विकास यात्रा निकालकर लोगो को किस विकास की बात बता रहे है। दिल्ली में एक यूनिट बिजली का भी उत्पादन नही होता, फिर भी छत्तीसगढ़ की बिजली से वहां नागरिको को आधे दाम पर बिजली मिल रही है जबकि छतीसगढ़ सरप्लस बिजली उत्पादन करता है, फिर भी यहां के लोगो को दोगुने दर पर बिजली खरीदना पड़ रहा है। केवल मध्यान्ह भोजन देने से शिक्षा में गुणवत्ता नही आती। यदि शिक्षा की गुणवत्ता को देखना है तो डॉ रमन सिंह अपने किसी मंत्री को दिल्ली भेजे जहाँ हमारी सरकार ने सरकारी स्कूलों में स्विमिंग पूल, ऐसी क्लास रूम, डिजिटल बोर्ड के साथ अंतरराष्ट्रीय मानक की शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की है जिसकी तारीफ आज अमेरिका, फ़्रांस और विश्व के कई अन्य देश कर रहे है। स्मार्ट कार्ड पर तीखा हमला बोलते हुए श्री सिंह ने कहा कि यह आदमी और आदमी में फर्क करने वाला सिस्टम है। आज कोई व्यक्ति जब किसी नर्सिंग होंम में इलाज के लिए जाता है तो उसके हजारो रूपये केवल कई प्रकार के जाँच कराने में ही खर्च हो जाते है। जबकि दिल्ली में हमारी सरकार ने हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक खोला है उसमे 200 प्रकार के निःशुल्क जाँच के साथ ही निःशुल्क चिकित्सा व दवाई की सुविधा उपलब्ध है। लोगो को दो वक्त की रोटी नसीब नही होती और यहां के नेता गिट्टी, मिट्टी, रेता के साथ ही पूरा बिल्डिंग खा जा रहे है जबकि दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल ने एक फ्लाई ओव्हर के निर्माण में 300 करोड़ रूपये बचाकर दिखा दिया।
श्री सिंह ने आगे कहा कि इन नेताओं को हम ही वोट देकर चुनते है, हमारे ही टेक्स के पैसो से न सिर्फ इनको वेतन मिलता है बल्कि बड़ी बड़ी गाड़ियों में घूमते है, लेकिन बदले में ये नेता हमे क्या देते है ? क्या ये हमारी मुलभुत जरूरतों को भी पूरा करने की कोशिश करते है ? जो नेता 5 करोड़ देकर पार्टी का टिकट लायेगा, फिर 10 करोड़ खर्च करके चुनाव जीतेगा वो आम आदमी के लिए क्यों काम करेगा। श्री सिंह ने कहा कि आम आदमी अपनी ताकत की पहचाने और अपने हितों की असली चिंता करने वाले नेता को चुने।
देखें विडीयों किस तरह बरसी AAP….
बता दे कि इस दौरान उद्बोधन के मध्य कई बार माईक के बन्द होने पर भी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह नही रुके और बगैर रोक – टोक के लगातार प्रदेश ही नही देश की तमाम पार्टियों पर बरसते रहे। ऐसा जोशीला उद्बोधन देख व सुन कर आमजन मन्त्र मुग्ध से हो गए।
इससे पूर्व बैकुण्ठपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुनील सिंह भी राज्य सरकार और व्यवस्था के ऊपर जमकर हल्ला बोला।
AAP प्रत्याशी सुनील सिंह ने भी बोला हल्ला….

