Advertisement Carousel

कार्यकर्ताओं को मंत्र देने छत्तीसगढ़ आ रहे हैं अमित शाह, 12 को अंबिकापुर और 13 को जगदलपुर

Bengaluru: BJP National Preisdent Amit Shah speaks at a press conference during his three day visit to Bengaluru on Monday. PTI Photo by Shailendra Bhojak (PTI8_14_2017_000091A)

रायपुर / बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 अक्टूबर (शनिवार) को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे, साथ ही बुद्धिजीवियों से चर्चा भी करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बताया कि अमित शाह सुबह 10:30 बजे दिल्ली से निकलकर अम्बिकापुर आएंगे। वे 12 तारीख को अंबिकापुर जाएंगे और शुक्रवार की शाम को ही बिलासपुर में रहेंगे। शाह 13 अक्टूबर को जगदलपुर जाएंगे। 

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बताया कि शाह अंबिकापुर में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इसक बाद वे दोपहर 2 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां वे साइंस कॉलेज मैदान में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाम को वे वकीलों के साथ चर्चा करेंगे।

ये प्रदेश के लिए पहला मौका होगा जब किसी भी राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। आगामी चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

इसके बाद शाह 13 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां भी वे बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। जबकि दोपहर 2 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सम्मेलन में होंगे शामिल। साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले इस सम्मेलन में रायपुर-दुर्ग संभाग के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाम साढ़े छह बजे मेडिकल कॉलेज सभागार में बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा करेंगे।

error: Content is protected !!