रायपुर / 23 अक्टूबर को किसान कांग्रेस संसद का घेराव करेगी। मोदी सरकार और प्रदेश की सरकारों से मांगे जवाब को लेकर सांसद को भरेंगे, इसमें बड़ी तादाद में देशभर से खेतिहर मजदूर और किसान दिल्ली पहुंचेंगे और सांसद का घेराव करेंगे। इस दौरान मोदी सरकार के किए हुए वादों को याद दिलाएंगे।
इस मौके पर नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ आ रहे हैं उन्होंने कहा कि सरकार देश मे आई है तब से किसान तकलीफ में है। आज हमारे देश में कृषि का जीडीपी 0.36% हो गया है उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने कहा था की विश्व भर में तेल के भाव कम हो गए। उन्होंने कहा कि एक और तो हमारे देश में तेल के भाव आसमान छू रहे हैं। लेकिन वही हमारा देश कई देशों को डीजल और पेट्रोल कम दामों में निर्यात कर रहे हैं। इससे साफ पता चल रहा है कि देश की सरकार लोगों का जेब काट रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों को सरकार ने मारा है जो किसान पहले से ही तकलीफ में थे उनको बीमा से और तकलीफ में सरकार ने रखा।
