कोरिया / छत्तीसगढ़ कोरिया के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से विधायक प्रत्याशी श्यामविहारी जायसवाल द्वारा अमृतधारा पर्यटक स्थल में खुलेआम पार्टी देने का मामला सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबित बता दे कि पिछले बुधवार को अमृतधारा में हुई इस पिकनिक पार्टी में विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्षद बड़ी संख्या में शामिल हुए।
जानकारी है कि मीडियाकर्मियों को इस बात की भनक लगते ही विधायक वहाँ से निकल गये। वहीं पार्टी की व्यवस्था देख रहे नगर निगम चिरमिरी के सभापति कीर्तिवासो कैमरा को देख भागने लगे। इस दौरान नगर पालिक निगम चिरिमिरी के सभापति कीर्तिवासो से किसी भी प्रकार का जबाब नही मिला। हालांकि मीडिया ने काफी प्रयास किया पर सभापति की दौड़ का पीछा आखिरकार नही हो सका।
वहीं दूसरी ओर पार्टी आयोजन में खाना बना रहे कैटरर ने स्पष्ट बताया कि मनेंद्रगढ़ विधायक श्यामविहारी जायसवाल ने 100 लोगों के खाने का आर्डर दिया था, 80 लोग आए थे। विधायक सभी के साथ खाना खाकर यहाँ से चले गए।
उड़ती हुई खबर यह भी मिली थी कि इस पिकनिक पार्टी में मौज मस्ती के लिए शराब के साथ पार्षदों को मैनेज करने पैसों का लेनदेन भी होना था, जो मीडिया में भनक के बाद नही हो सका। खैर इन बातों को कोई प्रमाण नही है।
