कोरिया / भाजपा के बागी नेता लखनलाल श्रीवास्तव ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा आज कर दी है। प्रेसवार्ता आयोजित कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी और भाजपा के प्रत्याशी श्यामबिहारी जायसवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा की निर्दलीय चुनाव ना लड़ने पर एक करोड़ देने की बात कही गई थी। पार्टी पर भी पैसे देने वालो को टिकट देने का लगाया आरोप लगाते हुए कहा पैसे वालो का पार्टी में बोलबाला है। हमारी बात भाजपा प्रत्याशी श्यामविहारी से भी हुई उन्होंने इस बात का खंडन किया है।
दरअसल मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से भाजपा नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव ने दावेदारी की थी। टिकट नही मिलने पर आज प्रेसवार्ता कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की ताल ठोंक दी है।
उसी दौरान भाजपा के प्रत्याशी श्यामबिहारी जायसवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा की निर्दलीय चुनाव ना लड़ने पर एक करोड़ देने की बात कही गई थी। पार्टी पर भी पैसे देने वालो को टिकट देने का लगाया आरोप लगाते हुए कहा पैसे वालो का पार्टी में बोलबाला है। हमारी बात भाजपा प्रत्याशी श्यामविहारी से भी हुई उन्होंने इस बात का खंडन किया है।
बता दे कि क्षेत्र में पानी वाले बाबा के नाम से मशहूर लखन लाल पानी किल्लत वाले क्षेत्रों में कई सालों से निशुल्क टैंकर से लगातार पानी का वितरण करा रहे थे। जिसकी वजह से वह मनेंद्रगढ़ के साथ चिरमिरी क्षेत्र में भी काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। श्रीवास्तव पिछले 2 पंचवर्षीय चुनावों से टिकट के प्रबल दावेदार थे। 2013 में जब उन्हें टिकट नही मिला तो उनके समर्थकों को लगा की लखनलाल को 2018 में टिकट जरूर मिलेगी। लेकिन पार्टी ने इस बार भी सीटिंग एमएलए श्यामबिहारी जायसवाल को टिकट दे दी। जिसके बाद से लखन श्रीवास्तव व उनके समर्थक नाराज चल रहे थे। इस बीच उनकी मुलाकात जोगी कांग्रेस के पदाधिकारियों से भी हुई थी। जिसके बाद विभिन्न अटकलें लगने लगी थी। लेकिन आज प्रेस वार्ता के बाद यह साफ हो गया कि लखन श्रीवास्तव निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल के आरोपो का विधायक प्रत्याशी श्यामविहारी ने खंडन करते हुए कहा कि ……
