सुरजपुर/भटगांव/:– भटगांव मंडल कार्य समिति बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश्वर पैकरा, मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े के उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया था।
बैठक में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता की छायाचित्र पर दिप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का चुनाव निचले स्तर बूथ पर व सरपंच जनपद सदस्य ,नगर पंचायत, जिला पंचायत ,में अपना कब्जा कैसे हो इसके लिए अभी से ही तैयारी करना शुरू कर दें क्योंकि समय अब अधिक दिन नहीं है जिला संगठन के आह्वान पर मंडल कार्य समिति बैठक को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 पंचवर्षीय शासनकाल काल को भाजपा पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किया। साथ ही प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े ने देश के राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के प्रस्ताव का वाचन किया साथ ही कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महेश्वर पैकरा ने आभार कार्यक्रम के तहत राजनीतिक प्रस्ताव व नगरीय निकाय चुनाव के विषयों को विस्तृत रूप से रखा साथ ही आगामी कार्यक्रम 25 जुलाई से पांच अगस्त तक शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर कार्यक्रम करना है उसका योजना तैयार किया गया साथ ही अभार प्रदर्शन संतलाल प्रजापति द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष महेश्वर पैकरा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, मंडल सह प्रभारी जगरे लाल यादव, सुरेश पाटले, मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े, महरजीया सिंह, पदमा जायसवाल, शिवनाथ पैकरा, आशीष बाजपेई, महामंत्री संतलाल प्रजापति, जिला कार्य समिति सदस्य कमलेश सिंह, भाजपा नेता वीरेंद्र गुप्ता, आशीष गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष वरुण मरावी, राजेंद्र तिवारी, राजेश गुप्ता मिडिया प्रभारी, पूनम तिवारी, बुधदेव सिंह, सोनामति राजवाड़े, बालों देवी पाटले, अनीता राजवाड़े, सुनीता प्रजापति, गीता गुप्ता, बृज बिहारी गुप्ता, भृगु राजवाड़े मुनेश्वर, धर्मपाल पैकरा, पारस पैकरा, अनूप जयसवाल, विक्की मिंज, भरत तिर्की, खुलेशवर राजवाड़े, पूरन राजवाड़े, अमित गुप्ता, रामप्रसाद, चंद्रदेव राजवाड़े, सहेबा पैकरा, रामप्रताप सोनी, बिहारी विश्वकर्मा, देव कुमार, जयप्रकाश यादव, जागर साय, रघुवीर कसेरा अहिबरन मानिकपुरी, भोला मानिकपुरी, बच्चा लाल, रामधनी यादव, सुखलाल राजवाड़े, नरेश राजवाड़े, रवि यादव, नेहरू, लक्ष्मण, पपु, रतन राजवाड़े, खुले लाल प्रजापति,सरपंच देवी चरण, शिवनारायण राजवाड़े, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, दीपक सोनी, राजू जयसवाल, महामंत्री ज्ञान प्रकाश दुबे, रतन राजवाड़े, बीगन राजवाड़े, सरवन मानिकपुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे वही कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री रमेश गुप्ता द्वारा किया गया।
