Advertisement Carousel

आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्यवाही, पंचायत के सचिव हुए निलंबित

रायपुर / जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीपक सोनी ने शासकीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता तथा आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन नहीं करने पर जनपद पंचायत तिल्दा की ग्राम पंचायत बुड़ेरा के सचिव अशोक कुमार बघेल को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्री बघेल का मुख्यालय जनपद पंचायत तिल्दा होगा। 

error: Content is protected !!