दंतेवाड़ा / छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान से पहले नक्सलियों ने एक बार फिर से बड़ा हमला किया है। इस बार नक्सलियों ने बचेली में CISF की मिनी बस को उड़ा दिया है। इस हमले 1 जवान शहीद और इसके साथ 4 स्थानीय लोगों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के लगाए आईईडी में जवानों की गाड़ी फंस गई। ब्लास्ट में सीआईएसफ का एक जवान शहीद हो गया और 2 घायल हैं। इस हमले में 4 स्थानीय निवासियों की जान चली गई है। एनएमडीसी के पास नक्सलियों ने ये हमला किया है और कई घायल जवानों का इलाज जारी है।
आपको बता दे कि इससे पहले भी नक्सलियों ने बीजापुर और दंतेवाड़ा में हमला किया था। बीजापुर में हुए नक्सली हमले में 4 जवान शहीद हो गए थे। दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में तीन जवान समेत दूरदर्शन के कैमरामैन भी शहीद हो गए थे।
