Advertisement Carousel

CG में CM पद के लिए विधायकों और कार्यकर्ताओं की पहली पसंद टीएस सिंहदेव …

रायपुर / छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली पूर्ण बहुमत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए नामों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। पर यह सत्य है कि तात्कालिक सर्वे के आधार पर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए विधायकों और कार्यकर्ताओं की पहली पसंद टीएस सिंहदेव है।

सूत्रों के मुताबिक ऑब्जर्वर मलिकार्जुन खड़गे ने एक निजी हॉटल में सभी विजेता विधायक दल से एक-एक कर विधायकों से राय ली है। जिसमें लगभग 45 विधायकों ने उनके नाम पर सहमति दी है। इसकी एक वजह यह भी है कि कांग्रेस की जीत में घोषणा पत्र की बहुत बड़ी भूमिका रही है। घोषणापत्र तैयार करने में सिंहदेव ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई है। उनकी ही मेहनत से पहली बार सरगुजा क्षेत्र की सभी सीटें कांग्रेस को मिली और सबसे अधिक चुनावी सभा उन्होंने ही की। 65 सभाओं के अलावा वे सभी प्रत्यशियों से व्यक्तिगत संपर्क में भी रहे है।

आपको बता दे कि कुछ विधायकों ने पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और डॉक्टर चरण दास महंत के नाम पर भी सहमति दी है। लेकिन सिंह देव को विधायकों की पहली पसंद बताया है।

गौरतलब हो कि कार्यकर्ताओं की राय में भी सिंहदेव सबसे ऊपर के पायदान में है। चूंकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी स्वयं शक्ति एप के जरिए तीन लाख कार्यकर्ताओं का मन टटोल रहे थे। इस लिहाज से पार्टी सूत्रों के अनुसार कार्यकर्ताओं के मिली प्रतिक्रिया में टीएस सिंहदेव को पहली पसंद माना जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री पद के लिए सिंहदेव के नाम पर मुहर लगती दिख रही है।

खैर दिल्ली अभी दूर हूं चूंकि अंतिम फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ही करेंगे। सारी रिपोर्ट दिल्ली पहुँच चुकी है और आज शाम तक छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री पद के सस्पेंस को समाप्त कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!