Advertisement Carousel

VIDEO : लहर नहीं लालच देकर बनी कांग्रेस सरकार – भैयालाल राजवाड़े

कोरिया / पूर्व श्रम मंत्री व हाल ही में बैकुंठपुर विधानसभा से पराजित हुए भाजपा के प्रत्याशी भैयालाल राजवाड़े ने भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर हार की जिम्मेदारी ली और कहा कोई भीतरघात नही हुआ है। लालच देकर बनी है कांग्रेस सरकार, इसके साथ ही रायपुर बंगले में हुई घटना की निंदा करते हुए कांग्रेसियों पर भी आरोप लगाया है कि शराब के नशे में घुसकर तोड़फोड़ की है।

श्री राजवाड़े ने आगे कहा कि बदलाव की लहर नहीं बल्कि लोगों को लालच व प्रलोभन देकर कांग्रेस सत्ता में आई है, अब कांग्रेस के सामने चुनौती है कि वह इन वादों को समय सीमा में पूरा करें। जिस प्रकार कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि सत्ता में आते ही महज 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर देगी। जिससे पूरे प्रदेश के किसान इस आशा में आ गए हैं कि अब उनका कर्ज माफ हो जाएगा और उन्होंने कांग्रेस को जमकर वोट किया। लेकिन अब देखना यह है कि नई सरकार 10 दिनों के अंदर कैसे कर्ज माफ कर पाती है। यदि सरकार अपना वादा पूरा करती है तो यह किसानों के लिए काफी अच्छा होगा। इसी प्रकार बिजली बिल आधा करना, बेरोजगारों को भत्ता देना, लोगों को नियमित भर्ती के माध्यम से सरकारी नौकरी देना जैसे अनेक लोकलुभावन वाले कांग्रेस सरकार ने किए हैं उन्हें इसे पूरा करना काफी चुनौती भरा होगा।

बैकुंठपुर विधानसभा से हार के संबंध में भैयालाल राजवाड़े ने सीधा कहा इस पूरे हार की जिम्मेदारी मेरी है, कहीं ना कहीं मुझसे कोई गलती हुई होगी। जिसकी वजह से जनता ने मुझे नही चुना। जनता ने मुझसे बेहतर किसी और को समझा होगा इसलिए उन्हें मौका दिया है।

रायपुर बंगले की घटना निंदनीय – पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि बुधवार की देर रात्रि रायपुर स्थित निवास स्थान में बैकुंठपुर क्षेत्र के कुछ कांग्रेसी शराब के नशे में घुस गए और वहां तोड़फोड़ करने लगे तथा वहां कार्यरत कर्मचारी को डराते हुए कहा कि अब यह बंगला खाली कर दो। यह बंगला किसी और को एलॉट हो गया है। जब कर्मचारी ने इसकी शिकायत पुलिस में करने को कहा तब लोग वहां से गए। श्री राजवाड़े ने कहा कि इस तरह की घटना निंदनीय है।

error: Content is protected !!