अंबिकापुर / सूरजपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने जुआरियों के बड़े फड़ को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस टीम में सरगुजा और सूरजपुर जिले के पुलिस कर्मियों को आईजी ने शामिल किया था।
टीम जुए के अड्डे पर पहुंची तो जुआरी भागने लगे अलबत्ता पुलिस चार जुआरियों को पकड़ने में कामयाब रही। पकड़े गए जुआरियों में बैकुंठपुर निवासी पप्पू गुप्ता, सुरजपुर बाजारपारा निवासी रामचरण अग्रवाल, पटना कुंडेली निवासी बसंत लाल और बैकुंठपुर पुलिस का आरक्षक पंकज सिंह शामिल है। इस कार्यवाही में बड़ी बात यही है की पुलिस ने एक पुलिस वाले को ही जुंआ खेलते पकड़ा है।
आरक्षक पंकज सिंह की तस्वीर
जानकारी के अनुसार जुए के फड़ में सूरजपुर और बैकुंठपुर जिले के अलावा सीमावर्ती राज्य मध्यप्रदेश तक के जुआरी पहुंचते थे। लिहाजा फड़ में चलने वाले जुंए की रकम का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। खबर यह भी है की कुछ लोगो को कार्रवाई की भनक पहले ही लग गई थी, जिसके कारण ज्यादा लोग पकड़े नहीं जा सके। वहीं रैकेट के पीछे जिले के कुछ नेता और पुलिस अधिकारियों का हाथ होने की बात भी सामने आ रही है। यही कारण है कि आईजी को हस्तक्षेप कर सीधे तौर पर कार्यवाही करने स्पेशल टीम गठित करना पड़ा। पकड़े गए आरक्षक को निलंबित भी कर दिया गया है।
