Advertisement Carousel

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का रविवार को होगा आयोजन, महापौर रेड्डी ने शिविर में पहुंच कर निःशुल्क जांच कराने की अपील

कोरिया / आगामी रविवार को लोकमंच चिरमिरी के द्वारा रिम्स मेडिकल हाॅस्पिटल रायपुर के सहयोग से नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक – १ में नीलम सरोवर के पीछे नवापारा स्कूल ग्राऊँड चित्ताझोर पोड़ी में विशेषज्ञ डाॅक्टरों की उपस्थिति में एक दिवसीय निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें लोकमंच के अध्यक्ष एवं महापौर के. डोमरु रेड्डी ने नगरवासियों सहित आसपास के ग्रामीण अंचल के लोगों से शिविर में पहुंच कर निःशुल्क जांच कराने की अपील की है, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों को उचित लाभ मिले और स्वास्थ्य लाभ लें सकें।चिरमिरी के ग्रामीण परिवेश वाले नवापारा में आयोजित हो रहे इस शिविर को सफल बनाने समाजिक संस्था लोकमंच के पदाधिकारी सक्रिय होकर कार्यक्रम को जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाने में लगे हुए हैं।

इस शिविर के संयोजक रामाराव ने जानकारी देते हुए बताया कि कल आयोजित हो रहे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में रायपुर के प्रसिद्ध अस्पतालों में से एक रिम्स के सर्जिकल विभाग से डॉ. गंभीर सिंह, डॉ. जसवंत जैन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद अग्रवाल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मेहूल प्रसाद द्विवेदी, डॉ. रवि गोयल, डॉ. दुर्गेश वर्मा, डॉ. राजीव साहू, स्त्री रोग विभाग से डॉ. श्रीमती भाग्य श्री, डॉ. श्रीमती रश्मि, मेडिशिन विभाग से डॉ. ब्रिजेंद्र ब्रिगेडियर, हड्डी रोग विभाग डॉ. अतिन कुंडू, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश रंमारी आदि के द्वारा संबंधित रोगियों के स्वास्थ्य की जांच किया जाएगा, साथ ही मरीजों को उपलब्ध दवाइयों का नि:शुल्क वितरण भी किया जाएगा।

इस शिविर को सफल बनाने में लोकमंच पदाधिकारियों में पिंटू पांडेय, अभिषेक जैन, मुकेश जायसवाल, मनीष सोब्ति, विक्रम सिंह, वीरू खान, सदाशिव बारीक, अजय सिंह चौहान, प्रवासी गौड़, संजय नाहक, मनोज भोय, संजय नाहक, सुरेश कुमार, राहुल पटेल, हैप्पी वधावन, राहुल सिंह लक्की, पप्पू शुक्ला, रजत दत्ता, संदीप सोनवानी, प्रमोद सिंह, विजय चक्रवर्ती, आशुतोष मिश्रा, दुलाल डे, शिवांश जैन आदि सक्रियता से लगे हुए हैं।

error: Content is protected !!