** जीवन दीप समिति की बैठक सम्पन्न
कोरिया / कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में आज यहाॅ जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में जीवन दीप समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में उन्होनें जीवन दीप समिति की आय-व्यय की जानकारी प्राप्त की। बैठक में श्री दुग्गा ने कहा कि जिला चिकित्सालय का जिले में महत्वपूर्ण भूमिका होता है। जिला चिकित्सालय विभिन्न सुविधाओं से लैश होता है। जरूत मंद लोग उत्तम उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुचते है। इस हेतु उन्होनें जिला चिकित्सालय को संभाल का रोल माॅडल चिकित्सालय के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि उपचार कराने हेतु आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए। उन्हें चिकित्सालय में उपलब्ध सभी प्रकार की सुविधाएं असानी से मिलनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। बैठक में उन्होनें डाॅक्टरों को जिला चिकित्सालय के निर्धारित समय पर उपस्थित होकर मरीजों का ईलाज और देख-रेख तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होनें मरीजों को जनओषधि केन्द्र से ही दवाई उपलब्ध कराने और दवाई लिखने के निर्देश दिये। श्री दुग्गा ने जिला चिकित्सालय और उपचार हेतु पहुचने वाले मरीजों के सुरक्षा के सबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होनें सुरक्षा की नजर से जिला चिकित्सालय के प्रत्येक कमरें में सी.सी.टी.व्ही कैमरे लगाने के निर्देश दिये। इसी क्रम में उन्होनें जिला चिकित्सालय के रंगरोगन के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्होनें जिला चिकित्सालय का कायाकल्प करने के लिए आयल पेंट में पोताई करने के भी निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि सी.टी स्केन कक्ष निर्माण के लिए 25 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होनें सी.टी.स्केन कक्ष निर्माण का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये।
इस अवसर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एस.एस.पैकरा, सिविल सर्जन डाॅ.एस.के.गुप्ता, बैकुण्ठपुर अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरूण कुमार मरकाम, डिप्टी कलेक्टर सुश्री सुमन राज, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता राजेन्द्र कुमार, डाॅ.रामेष्वर, शर्मा सहित जीवन दीप समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
