** कोरबा से देवरी के मध्य 11 एनीकट पर किसानों को पानी नसीब नहीं
** जीवनदायिनी के साथ खिलवाड़ करने वालों को उखाड़ फेंकना है
रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत की हसदेव जन यात्रा 10 वें दिन जांजगीर-चाम्पा जिले के विधानसभा अंतर्गत ग्राम सरखों, मड़वा, आमोदा, हरदी, दहिदा पहुंची। ग्रामीणों के द्वारा जन यात्रा और इसमें शामिल हो रहे डॉ. महंत सहित कांग्रेस जनों का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
गांवों में आयोजित सभाओं में डॉ. महंत ने कहा कि जांजगीर-चाम्पा जिला प्रदूषण से बचा रह गया था जिसे औद्योगिक प्रदूषण की ओर धकेला जा रहा है। प्रदूषण से मुक्ति दिलाना एवं जिले की किसानों की बेहतरी के लिए हमें काम करना है। डॉ. महंत ने कहा कि कोरबा से दर्री और दर्री से देवरी तक 11 एनीकट हैं। जिसमें से एक बूंद पानी भी किसानों के लिए नहीं है। कोरिया, कोरबा के खदानों में काम करने वाले श्रमिकों को उनकी समस्याओं से निजात दिलाना है। हसदेव में बढ़ते प्रदूषण व राख को रोकना एवं इस तरह की घटनाओं को पूरी तरह नियंत्रित करना है। जीवनदायिनी हसदेव के साथ खिलवाड़ करने वालों को उखाड़ फेंकना है। प्रदेश में 12 हजार मेगावाट बिजली उत्पन्न होने के बाद भी गांवों में लाईन कट की समस्या आज भी बनी हुई है। आखिर बिजली कहां है? डॉ. महंत ने कहा कि 14 वें वित्त आयोग की राशि पंचायतों को नहीं मिल रही है। जांजगीर-चाम्पा सर्वाधिक धान उत्पादक जिला है और यहां जिस अनुपात में धान की पैदावार होती है उस अनुपात में धान की खरीदी नहीं हो रही है। किसानों के साथ संवदेना पूर्वक कार्य करना होगा। आज किसान रमन सरकार से सर्वाधिक असंतुष्ट हैं।
आज की जन यात्रा में डॉ. महंत के साथ पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा, पूर्व विधायक सरोज मनहरण राठौर, गोपाल थवाईत, चाम्पा विधायक मोतीलाल देवांगन, पूर्व विधायक महंत रामसुंदर दास, जिला पंचायत अध्यक्ष नन्दकिशोर हरवंश, उपाध्यक्ष अजीत साहू, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती देशराज हरवंश, नगर पालिका सक्ती अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, नगर पालिका चांपा अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जिला युकां अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, धीरेन्द्र बाजपेयी, बंटी धंजल, पप्पू सक्ती, पूर्व जिपं सदस्य दिनेश शर्मा, श्रीमतीशशिकांता राठौर, देवेश सिंह, गीता थवाईत, प्रकाश नायक, जगदीश मेहर, इंजी. रवि पांडेय, रमेश पैगवार, विवेक सिसोदिया, रफीक सिद्धिकी, लोचन साव, ऋषिकेश उपाध्याय, हर्षवर्धन सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, डॉ. चैलेश्वर चंद्राकर, राघवेन्द्र सिंह, कृष्णा,राव, आभास घोष, ईश्वर सिंह कंवर, ठा. गुलजर सिंह, किशन सोनी, नागेंद्र गुप्ता, चूड़ामणी राठौर, मनीष राठौर, गिरधर जायसवाल, महबूब खान, अमित राठौर, इंका नेता आशीष सिंह ठाकुर, राजेन्द्र शुक्ला, विजय पाण्डेय, अर्जुन तिवारी, अजीत दास महंत, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और ग्रामवासी शामिल हुए।
गरीबों का पैसा जमा कराकर अमीरों का बैंक बैलेंस बना रही सरकार
डॉ. महंत सभाओं में कहा कि किसान, छात्र, मजदूर आज बदहाल हैं। हमारा पैसा बड़े आदमियों के लिए बैंकों में जमा कराया जा रहा है ताकि उनका बैंक बैलेंस बना रहे। गरीबों का पैसा बैंक में जमा रहे, भले ही बड़े ही लोग लेकर भाग जाएं। उन्होंने कहा कि हमारा पैसा, हमारा पानी, हमारी नौकरी और टैक्स भी हमीं से वसूला जा रहा है। केन्द्र की सरकार छत्तीसगढ़ ही नहीं देश के गरीबों को खत्म कर अमीरों को ऊपर रख कर नई अर्थव्यवस्था बना रही है। इसे हमें समझकर अपने साथियों को भी समझाना है। चुनाव में अभी समय है किन्तु इससे पहले हमें सोचना व समझना होगा।
देवरी संगम स्थल में आज यात्रा का समापन
हसदेव नदी के उद्गम स्थल कोरिया जिला से 14 फरवरी को आरंभ हुई डॉ. महंत की हसदेव जन यात्रा 24 फरवरी को केरा शिवरीनारायण के पास हसदेव और महानदी के संगम स्थल देवरी में दोपहर 2 बजे संपन्न होगी। संगम स्थल में एक विशाल सभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। इससे पहले डॉ. महंत की अगुवाई में हसदेव जन यात्रा सुबह 11 बजे केरा से आरंभ होकर 2 बजे देवरी संगम स्थल पहुंचेगी।
