रायगढ़ / छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेश बघेल के नाम की घोषणा से रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया बेहद खुश नजर आए।
इस दौरान रायपुर के एक होटल में कांग्रेस विधायक लालजीत राठिया ने हमारा मुख्यमंत्री मिल गया गाकर जम कर डांस किया। उनके साथ धरमजयगढ़ ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष युसूफ खान भी खुशी में झूमते नजर आए। इसका एक विडिओ सोशल मिडिया में वायरल हुआ है। जिसे लोग बेहद पसंद भी कर रहे हैं।
