Advertisement Carousel

ईरान ने 15 अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले उत्तर कन्नड़ जिले के भारतीय मछुआरों को रिहा किया

बेंगलुरु / ईरानी अधिकारियों ने पांच महीने पहले उनके देश में अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले उत्तर कन्नड़ जिले के 15 मछुआरों को रिहा कर दिया है। जिले के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी । 

उत्तर कन्नड़ जिले के उपायुक्त एस एस नकुल ने बताया, ‘‘हमें खुशी है कि उत्तर कन्नड़ जिले के 15 मछुआरों को मंगलवार को रिहा कर दिया गया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन ने केन्द्र सरकार को पत्र लिखा था। इसके बाद काफी प्रयास किये गये।’’ सभी मछुआरे अपनी नौकाओं में संयुक्त अरब अमीरात के रास्ते में हैं और इसके बाद वे भारत लौटेंगे।

शुरूआत में नौका मालिकों ने मछुआरों की रिहाई के लिए प्रयास किये लेकिन भारतीय विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद ही ईरान सरकार उन्हें रिहा करने पर सहमत हुई। मछुआरों के ईरान के किश द्वीप में अवैध तरीके से प्रवेश करने के बाद ईरानी सरकार ने 27 जुलाई से उन्हें हिरासत में रखा था। वे संयुक्त अरब अमीरात के एक व्यापारी के स्वामित्व वाली तीन नौकाओं पर काम कर रहे थे।

दुबई से तीन अन्य मछुआरों के साथ पंद्रह भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने करवर जिला प्रशासन को व्हाट्सएप के जरिए एक वीडियो भेजा था। इसके बाद जिला प्रशासन ने विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखा और सुषमा स्वराज से मुद्दा उठाने की अपील की थी।

error: Content is protected !!