इस अवसर पर केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा भी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ राज्य को मिली इस गौरवशाली उपलब्धि के लिये देशभर से बधाई और शुभकामनाएं मिल रही है।
छत्तीसगढ़ को राज्य बनने के बाद पहली बार स्टेट केटेगरी में राष्ट्रीय अवार्ड मिला है। उल्लेखनीय हैं कि, विगत विधानसभा निर्वाचन-2018 में प्रदेश में ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट के माध्यम से शांतिपूर्ण मतदान ‘सुगम-सुघ्घर और समावेशी‘ थीम पर सम्पन्न हुए थे। विधानसभा निर्वाचन-2018 में छत्तीसगढ़ राज्य में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी। विधानसभा निर्वाचन-2018 में छत्तीसगढ़ में मतदाता जागरूकता सहित निर्वाचन संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य सम्पादित हुए थे। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग को भी निर्वाचन में श्रेष्ठ सुरक्षा कार्य के लिए राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विधानसभा निर्वाचन के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिकों के बीच मतदाता जागरूकता विकसित करने और आम नागरिकों के हित में बेहतर प्रचार प्रसार के लिए राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड भी प्रदान किया गया।
