Advertisement Carousel

” सड़क सुरक्षा सप्ताह” के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित, यातायात सैनिक महेश का सम्मान भी हुआ

कोरिया / पुलिस अधीक्षक ल विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल शर्मा के दिशा-निर्देश पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के पंचम दिवस को विविध प्रकार के आयोजन किए गए।

जिसके तहत केंद्रीय विद्यालय झगराखांड़ के छात्रों को यातायात नियम, संकेतों एवं चिन्हों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उनकी यातायात संबंधित समस्या का समाधान किया गया। यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान होने वाली विविध गतिविधियों से अवगत कराते हुए निःशुल्क ग्रीन कार्ड कैंप, निःशुल्क प्रदूषण जांच कैंप स्वास्थ्य/ नेत्र परीक्षण शिविर की विधिवत जानकारी प्रदान की गई व यातायात नियम, संकेत एवं चिन्हों की जानकारी से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया।

सांस्कृतिक भवन मनेंद्रगढ़ में वाहन चालकों हेतु स्वास्थ्य/ नेत्र जांच शिविर एवं ग्रीन कार्ड कैंप लगाया गया। जिसमें अनेक वाहन चालकों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण किया गया। साथ ही संपूर्ण दस्तावेज रखने वाले चालकों का ग्रीन कार्ड बनाया गया। टैक्सी चालक एवं मालिकों को यातायात नियमों, संकेतों एवं चिन्हों की जानकारी प्रदान की गई। साथ में यातायात जागरूकता से संबंधित पंपलेट प्रदान किया गया। नगर पालिका मनेंद्रगढ़ क्षेत्र अंतर्गत यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से नगरवासी एवं आमजन को बेहतर यातायात के प्रति जागरुक करने का कार्य विभिन्न मार्गों व क्षेत्रों में घूम-घूम कर लाउडस्पीकर के माध्यम से एवं जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरण कर किया गया।

उक्त आयोजन में प्रेस क्लब एवं छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ मनेंद्रगढ़ द्वारा यातायात जन जागरूकता के क्षेत्र में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले यातायात सैनिक महेश मिश्रा का सम्मान शाल व श्रीफल भेंट कर किया गया एवं संपूर्ण आयोजन में थाना मनेंद्रगढ़ के साथ प्रेस क्लब व श्रमजीवी पत्रकार संघ मनेंद्रगढ़ का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

इस दौरान थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ निरीक्षक बिमलेश दुबे यातायात प्रभारी महेश्वर पैकरा, राकेश मिश्रा, महेश मिश्रा, राजेश साहू, नाथू राम केवट विजय राजवाड़े प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!