कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ में एक पीड़ित युवक ने देश के प्रधानमंत्री से रिश्वतखोर पटवारी की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी। जिस पर महज कुछ ही घंटों में पीएमओ आफिस से युवक की शिकायत को संज्ञान में लेकर कोरिया कलेक्टर को शिकायत पर जांच करने को आदेश दे दिया गया है।
आपको बता दे कि नक्शा बनाने के नाम पर पटवारी हीरालाल पूरी के द्वारा बीते कई महीनों तक एक ग्रामीण को परेशान करना और नक़्शे के नाम पर मोटी रकम की मांग करने से पीड़ित काफी परेशान होकर पटवारी का ऑडियो बना कर PMO ऑफिस में शिकायत की थी।
राजस्व विभाग के पटवारी हल्का न0 27 के मनेन्द्रगढ़ पटवारी के द्वारा बीते कई महीनों से मोटी रकम मांगने का आरोप पीड़ित युवक ने लगाया और मनेन्द्रगढ़ एस डी एम सहित कोरिया कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई थी। लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा कोई भी कार्यवाही नही करने से अन्त में पीड़ित युवक ने पीएमओ ऑफिस शिकायत कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई। जहा पीएमओ ऑफिस में शिकायत करने के बाद महज कुछ ही घण्टो में पीड़ित युवक को मेल के द्वारा सूचना मिली कि आपकी शिकायत में संज्ञान लिया गया है और मामले की जांच के लिए कलेक्टर कोरिया को जांच करने का आदेश दिया गया है। वही मामले को जाँच करने के लिए मनेन्द्रगढ़ थाना प्रभारी को नियुक्त किया गया है। थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि कलेक्टर कार्यालय से एक आडियो सीडी और शिकायत की कॉपी प्राप्त हुई है। आडियो की जांच कर जल्द ही दोषी पटवारी के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कह रही है।
