Advertisement Carousel

भाजपा की 48 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी…….

एमपी, झारखंड, गुजरात, हिमाचल प्रेदश के प्रत्याशियों के नाम शामिल, नरेन्द्र सिंह तोमर मुरैना से लड़ेंगे चुनाव, झारखंड के खूंटी से अर्जुन मुंडा, हज़ारीबाग से जयंत सिन्हा मैदान में, कर्नाटक की मांड्या सीट पर भाजपा निर्दलीय प्रत्याशी को देगी समर्थन

दिल्ली / भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपनी छठी सूची जारी कर दी। इसमें कुल 48 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। अबतक भाजपा 286 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है। इस सूची में मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। नेरन्द्र सिंह तोमर मध्य प्रेदश के मुरैना से, दमोह से प्रह्लाद पटेल, मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते, खूंटी से अर्जन मुंडा, हज़ारीबाग से जयंत सिन्हा, अहमदाबाद वेस्ट किरीट भाई, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर चुनवा लड़ेंगे।

गोवा में मौजूदा सांसदों श्रीपद नाईक और नरेंद्र सवाईकर को टिकट दिया गया है। कर्नाटक की मांड्या सीट पर भाजपा निर्दलीय उम्मीदवार  को समर्थन देगी। जे पी नड्डा ने ये भी बताया कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने चुनाव न लड़ने के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखा था जिसे मंज़ूर कर लिया गया है। अब वो पार्टी में संगठन का काम देखेंगी।

बिहार में शनिवार को एनडीए के उम्मीदवारों का ऐलान हो गया। हालांकि 40 में अभी 39 सीटों पर ही प्रत्याशी घोषित हुए हैं। बीजेपी और जेडीयू 17-17 सीट पर जबकि एलजेपी 6 सीट पर चुनाव लड़ेगी। बीजेपी ने अपने सभी केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव के मैदान में उतारा है।  पटना साहिब से जहां शत्रुध्न सिन्हा का टिकट काटकर रविशंकर प्रसाद को प्रत्याशी बनाया गया है वहीं गिरिराज सिंह की सीट बदलकर उन्हें बेगूसराय से चुनावी समर में भेजा जा रहा है। खास बात ये है कि इस बार रामविलास पासवान चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

बिहार की 40 में से 39 लोक सभा सीट पर एनडीए के प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही यहां का चुनावी तापमान बढ़ गया है। बीजेपी और जेडीयू 17-17 सीट पर जबकि एलजेपी 6 सीट पर चुनाव लड़ेगी। बीजेपी ने अपने सभी केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव के मैदान में उतारा है। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा है पटना साहिब सीट की, यहां से बीजेपी ने पार्टी की मुखालफत कर रह रहे शत्रुघ्न सिन्हा को बाहर का रास्ता दिखाते हुए रविशंकर प्रसाद पर भरोसा जताया है।  गिरिराज सिंह की सीट बदलकर इस बार उन्हें बेगूसराय से प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि  अश्विनी चौबे बक्सर से चुनाव लड़ेंगे। आरा से आर के सिंह, पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह, पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव, सारण से राजीव प्रताप रूड़ी, पश्चिमी चंपारण से डॉ संजय जायसवाल चुनाव लड़ेंगे।

एलजेपी की बात करें तो जमुई से चिराग पासवान. हाजीपुर से रामविलास पासवान की जगह उनके भाई पशुपति पारस, नवादा से चंदन कुमार और वैशाली से वीणा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है। खगड़िया पर एलजेपी बाद में अपना उम्मीदवार तय करेगी। रामविलास पासवान को भाजपा अपने कोटे से राज्यसभा भेजने की तैयारी में है।

जेडीयू के खाते में जो सीट गई हैं उनमें बाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, काराकट, जहानाबाद और गया शामिल हैं। 17वीं लोक सभा के लिए इस बार सात चरण में चुनाव हो रहे हैं और बिहार में सभी चरणों में मतदान कराए जाएंगे। जबकि 23 मई को मतों की गिनती होगी।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और मणिपुर में लोकसभा की 38 और सीटों के लिए कल उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी सूची के मुताबिक पार्टी ने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को भोपाल से उम्मीदवार बनाया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को राज्य की नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से टिकट दिया गया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण एक बार फिर से नांदेड़ से चुनाव लड़ेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली को कर्नाटक के चिकबल्लापुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। वहीं लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को राज्य की गुलबर्गा सीट से पार्टी ने फिर अपना उम्मीदवार बनाया है। मीनाक्षी नटराजन को मध्य प्रदेश की मंदसौर सीट से पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि रतलाम संसदीय सीट से कांतिलाल भूरिया पार्टी के प्रत्याशी होंगे। पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की यह आठवीं सूची जारी की है। लोकसभा के चुनावों के लिये पार्टी अब तक 218 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है।

error: Content is protected !!