Advertisement Carousel

7 जुलाई को रायपुर में “किसान-जवान-संविधान सभा” का आयोजन, कांग्रेस ने तैयारियों को दी अंतिम रूप


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पदाधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, सभा प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर, 5 जुलाई 2025।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 7 जुलाई को रायपुर में “किसान-जवान-संविधान सभा” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस सभा के माध्यम से किसानों, जवानों और संविधान की रक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनजागरण किया जाएगा। सभा की तैयारियों को लेकर आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने की।

बैठक में जनसंपर्क अभियान, प्रचार-प्रसार, कार्यक्रम की रूपरेखा और आमजन की भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर श्री बैज ने कहा कि, “यह सभा केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, जवानों की शहादत और किसानों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए यह संदेश दे रही है कि देश संविधान से चलेगा, सत्ता के अहंकार से नहीं।

बैठक के पश्चात सभा के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष रूप से तैयार प्रचार वाहन को कांग्रेस भवन रायपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यह प्रचार वाहन शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को सभा में आमंत्रित करेगा और सभा के उद्देश्यों से अवगत कराएगा।

सभा में किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और संविधान प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

बैठक में पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, प्रतिमा चंद्राकर, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, आकाश शर्मा, कन्हैया अग्रवाल, मदन तालेड़ा, ज्ञानेश शर्मा, शिव सिंह ठाकुर, प्रमोद चौबे, महेंद्र छाबड़ा, सुरेश ठाकुर, एजाज ढेबर, सूर्यमणि मिश्रा, महेश शर्मा, श्री कुमार मेनन, प्रमोद तिवारी, दिनेश ठाकुर, श्रीनिवास, सुमित दास, प्रशांत ठेंगड़ी, अरुण जांघेल, बंशी कन्नौजे, दीपा बग्गा, अशोक ठाकुर, देव कुमार साहू, नवीन चंद्राकर, दाऊलाल साहू, माधव साहू, संजय सोनी, विनोद कश्यप, अमित शर्मा, ममता राय, संगीता दुबे, प्रीति सोनी, अविनय दुबे, अनिल रायचुरा, प्रवीण चंद्राकर, माधव छुरा, शाहिद सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।


error: Content is protected !!