Advertisement Carousel

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने 37,600 रुपए का ठोका जुर्माना


रायपुर, 5 जुलाई 2025। नया रायपुर की सड़कों पर नाबालिग युवकों द्वारा लापरवाहीपूर्वक स्टंटबाज़ी करना महंगा पड़ गया। चार पहिया वाहनों में छत और बोनट पर बैठकर स्टंट करते इन युवकों ने लाल-नीली बत्ती और पदनाम पट्टिका का भी दुरुपयोग किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होते ही रायपुर पुलिस हरकत में आई और सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 6 वाहनों के मालिकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई कर ₹37,600 का चालान किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. प्रशांत शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक सतीष ठाकुर एवं गुरजीत सिंह के मार्गदर्शन में वीडियो में दिख रहे वाहनों की पहचान कर उनके मालिकों और चालकों को नोटिस जारी किया गया। अगले दिन सभी वाहन चालक दस्तावेजों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचे, जहां चालान की कार्रवाई के साथ सभी से भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का शपथ-पत्र भरवाया गया।

साथ ही, पुलिस ने परिजनों को चेताया कि यदि नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति दी गई तो उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

स्टंट में शामिल वाहन और चालक:

  1. CG04-QF-5670 – पराग अग्रवाल, दलदल सिवनी मोवा
  2. HR26-CP-8962 – कबीर खान, अमन नगर मोवा
  3. CG04-NL-5895 – मोहित कुकरजा, दलदल सिवनी मोवा
  4. MP04-CQ-0270 – आरिज़ खान, छोटा पारा रायपुर
  5. CG04-QA-2145 – आर्यन अयतुलवार, दलदल सिवनी मोवा
  6. WB02-AE-7720 – केतन ऋषि, देवेंद्र नगर रायपुर


error: Content is protected !!